Breaking News

कानपुर देहात-बिकरू कांड मुख्य मामले की सुनवाई अब 11 दिसंबर को

बिकरू कांड मुख्य मामले की सुनवाई अब 11 दिसंबर को

 

विकरू कांड के मुख्य मामले की माननीय स्पेशल जज डकैती श्री अमित मालवीय की अदालत में चल रही है सुनवाई

 

 

कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है।मंगलवार को मामले में अभियोजन गवाह के अदालत उपस्थित न होने पर सुनवाई टल गई । अब अदालत ने सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तिथि नियत की है।
चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 45-50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। मामले में पिछली तिथि पर अभियोजन गवाह सिपाही अजय कुमार कश्यप के अदालत में बयान दर्ज किए गए थे वहीं अब बचाव पक्ष की जिरह होनी है।सहायक शासकीय अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मामले में अभियोजन गवाह के अदालत उपस्थित न आने के कारण सुनवाई आगे बढ़ गई है अब अदालत ने सुनवाई के लिए मामले में 11 दिसंबर की तिथि नियत की है।इस दौरान सभी आरोपी उपस्तिथि रहे।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *