Breaking News

कानपुर देहात-अग्रिम जमानत खारिज कर तथ्य छिपाने पर आरोपी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज

अग्रिम जमानत खारिज कर तथ्य छिपाने पर आरोपी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज

 

अग्रिम जमानत की अर्जी की माननीय जिला जज श्री जयप्रकाश तिवारी की अदालत में हो रही थी सुनवाई

 

कानपुर देहात।रसूलाबाद थाने में दर्ज जानलेवा हमला के एक मामले में आरोपी की ओर से पूर्व में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के तथ्य को छिपाकर जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी।जिसकी सुनवाई दौरान माननीय जिला जज ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी की अग्रिम अर्जी खारिज करते हुए अदालत में झूठा हलफनामा दाखिल करने पर आरोपी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
रसूलाबाद क्षेत्र के नौहानौ गांव में जमीनी रंजिश को लेकर 17 नवंबर 2023 को हुए विवाद में आरोपियों ने गांव निवासी सोनू और उसके परिवार के लोगों पर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।मामले में सोनू ने गांव निवासी लवकुश ,रमेश सिंह, पुतान सिंह,अंकुश सिंह,राजन व शिवम् के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।मामले में आरोपी रमेश सिंह ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए माननीय जिला जज श्री जय प्रकाश तिवारी की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी। दौरान सुनवाई माननीय जिला जज ने पाया कि अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र के शपथपत्र में आरोपी की ओर से अदालत में प्रथम अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र होने का कथन किया गया है जब कि पूर्व में भी आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी जिसे अदालत ने 19 दिसंबर 2023 को निरस्त कर दिया था।इस तथ्य को आरोपी ने छिपाकर जमानत अर्जी दाखिल की थी जिसे जिला जज ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करते हुए अदालत में झूठा हलफनामा दाखिल करने पर आरोपी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *