Breaking News

कानपुर देहात..-बेसिक स्कूलों में परिवर्तित पाठ्यक्रम पढ़ाने के पहले पढ़ेंगे गुरु जी

बेसिक स्कूलों में परिवर्तित पाठ्यक्रम पढ़ाने के पहले पढ़ेंगे गुरु जी

 

 

कानपुर देहात… दैनिक स्वतंत्र निवेश …उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक एवं दो के पाठ्यक्रमों में बदलाव करते हुए नई पुस्तकों से पढ़ाई इसी सत्र से कराने जा रहा है। बदले पाठ्यक्रम की पुस्तकें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के मानकों पर उत्तर प्रदेश के अनुकूल कस्टमाइज करके राज्य शिक्षा संस्थान ने तैयार की हैं। इस बदले पाठ्यक्रम के अनुरूप विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं को पढ़ाने के लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
सबसे बड़ा बदलाव कक्षा एक की पाठ्य पुस्तकों में किया गया है। इसमें हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय को अलग कर दिया गया है। अभी यह सभी विषय कलरव नाम की पुस्तक में समाहित थे और इसी पुस्तक से विद्यार्थियों को सभी विषय पढ़ाए जाते थे। इसके अलावा कक्षा दो के विषयों की पुस्तकें भी बदली गई हैं। इस तरह अब नए सत्र में नई पुस्तकों से नए ढंग से पढ़ाई कराई जानी है। इसके लिए शिक्षकों को नए पाठ्यक्रम से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर के रूप में उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा जिनकी पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए माड्यूल तैयार करने में भूमिका थी। इसके बाद सभी जनपदों के एक-एक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जो अपने जनपदों के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे ताकि बदलाव के अनुरूप विद्यालयों में पढ़ाई कराई जा सके। प्रशिक्षण के लिए जल्द तिथि तय की जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है…

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *