Breaking News

कस्वा में ड्रग इंसेक्टर की छापेमारी,4 संदिग्ध दवा के सैंपल भरें

कस्वा में ड्रग इंसेक्टर की छापेमारी,4 संदिग्ध दवा के सैंपल भरें

अछल्दा,औरैया। कस्वा में ड्रग इस्पेक्टर के छापेमारी से हड़कम्प मच गया। हड़कंप मचने से मेडिकल स्टोर के दुकानदार दुकान का शटर बन्द करके भाग गयें। गुरुवार को ड्रग इंसेक्टर ज्योत्सना आनन्द ने टीम के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। जिससे क्षेत्र गांव मुहम्मदाबाद बेबी मेडिकल पर छापेमारी कर सैम्पल लिए और साफ-सफाई के निर्देश दिए। वही ड्रग इंस्पेक्टर ने निरीक्षण में महेवा रोड स्थित राधे गोविन्द मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। जहां पर रजिस्टर तक ओके नहीं मिला और दुकान के पूरे मानक नही थे तो हिदायत देते हुए पूरे मानक करने को कहा साथ ही अन्य मानक भी अधूरे पाए गए। निरीक्षण में तीन संदिग्ध दवा के सैंपल भी ड्रग इंसेक्टर ने भरकर जांच को लखनऊ लैब भेजे हैं। उन्होंने बताया कि जिन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर कार्यवाही की गई है, मेडिकल स्टोर पर साफ-सफाई प्रतिबंधित दवाओं व दवाओं के सुरक्षित स्थान पर रख-रखाव आदि का निर्देश दिया। ड्रग इंस्पेक्टर की छापामारी की जानकारी मिलते ही कस्बा के कई मेडिकल स्टोर संचालक बंद कर इधर-उधर निकल गयें।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *