Breaking News

कानपुर देहात-कब्रिस्तान के आगे टट्टर लगा किया अतिक्रमण

कब्रिस्तान के आगे टट्टर लगा किया अतिक्रमण

कानपुर देहात। अकबरपुर में बस अड्डा के ठीक बगल में कब्रिस्तान के आगे कुछ लोगों ने टट्टर लगाकर अतिक्रमण कर लिया। शिकायत पर एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
नगर में बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास 1.20 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बस अड्डा तैयार है। हालाकि अभी लोकार्पण नहीं हुआ है मगर यहां कारोबारी गतिविधि बढ़ने लगी है। ऐसे में जमीन कब्जा करने वालों की नजरें लग गई है। बस अड्डा के ठीक बगल में गिहार समाज का कब्रिस्तान है। यहां बोर्ड भी लगा है इसके बाद भी कुछ लोगों ने टट्टर लगाकर यहां कब्जा कर लिया। इससे बस अड्डा के नजदीक का परिवेश भी खराब हो गया है।
गिहार समाज के राजेंद्र, तारबाबू, संजय व कमल आदि ने एसडीएम अकबरपुर से मिलकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान के आगे की तरफ की जमीन खाली है। नाला बना है इसी नाले से सटाकर टट्टर लगाकर कब्जा किया गया है। एसडीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि ईओ व लेखपाल को जांच दी गई है। अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *