Breaking News

कानपुर देहात..-खेत में पानी लगाए हुए एक किसान को आया मिर्गी का दौरा, पानी में गिरने से हुई मौत

खेत में पानी लगाए हुए एक किसान को आया मिर्गी का दौरा, पानी में गिरने से हुई मौत

 

कानपुर देहात…. गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया गांव में खेत में पानी लगाने गए एक50 वर्षीय व्यक्ति को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया जिसके फल स्वरुप वह पानी से भरे हुए खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गई. .. घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया… इधर मृतक की परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है….
पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार की सुबह 8 बजे गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया गांव निवासी 50 वर्षीय रामबाबू पुत्र स्वर्गीय रामलाल खेतों मे पानी लगाने का कार्य करने में लगे थे इसी दौरान उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा आ गया और वह पानी लगे हुए खेत में गिर गए और देखते ही देखते उनकी मृत्यु हो गई घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया मृतक के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है… मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे जिसका उपचार भी चल रहा था

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *