Breaking News

कानपुर देहात-ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत ई-श्रम कार्डधारकों को दुर्घटना की स्थिति में दिया जाएगा लाभ

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत ई-श्रम कार्डधारकों को दुर्घटना की स्थिति में दिया जाएगा लाभ

 

 

कानपुर देहात

भारत सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत ई-श्रम कार्डधारकों को दुर्घटना की स्थिति में दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांग होने पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में अनुग्रह धनराशि का भुगतान किया जायेगा। इसके लिए दुर्घटना में मृत कामगारों के आश्रितों को आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त कानपुर देहात में प्रस्तुत करना होगा। प्रस्तुत आवेदन पत्र सही पाये जाने पर ई-श्रम कार्ड धारक को दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में दो लाख रूपये की धनराशि मृतक के आश्रितों को दिलायी जायेगी। वहीं दुर्धटना में दोनों आंख, हाथ या पैर से दिव्यांग होने पर भी भारत सरकार की ओर से 02 लाख तक की धनराशि दी जायेगी। आंशिक रूप से चोटिल/दिव्यांग होने पर एक लाख रूपये तक की आर्थिक मदद का प्रावधान है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसे असंगठित कर्मकार जो ई-श्रम पोर्टल पर 26 अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 तक पंजीकृत थे, उस अवधि में वह आयकरदाता या फिर ईपीएफओ, ईएसआई के सक्रिय सदस्य न रहे हों, तो वह योजना के लिए पात्र होगे। योजना के संबध में किसी भी जानकारी के लिये कार्यालय सहायक श्रमायुक्त कानपुर देहात में सम्पर्क किया जा सकता है। सम्बन्धित ई-श्रम कार्ड धारक इसके लिये मोबाइल नम्बर 8853384179 पर सम्पर्क कर सकते है।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *