Breaking News

कानपुर देहात-पुलिस ने नाजायज तमंचा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नाजायज तमंचा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात ….थाना मंगलपुर पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को एक अदद तमंचा देशी नाजायज 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया…..
मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को समय करीब 04.10 बजे थाना मंगलपुर पुलिस ने बीयर शॉप के पीछे ग्राउंड में कस्बा झींझक से अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम जलिहापुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को 01 अदद तमंचा देशी नाजायज 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया….पुलिस ने उपरोक्त सम्बन्ध में थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 53/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया है….
उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने मेंउ0नि0 दिनेश कुमार गौतम, कां0 593 अमित कुमार, का0 107 संतोष कुमार का सराहनीय योगदान रहा….

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *