Breaking News

शहर

अन्तरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोरों/नकबजनी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार। ➡️अभियुक्तों कब्जे से विभिन्न चोरियों से संबंधित कुल 1,18,200/-रुपये नगद व सोने व चांदी के आभूषण (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये), चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध असलहा-कारतूस व चोरी करने के उपकरण 01 लोहे का सब्बल, 01 लोहे का प्लास व 01 आरी/ब्लेड बरामद हुए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर पुलिस, थाना अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही । घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:- जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं नकबजनी/चोरी/छिनैती/लूट सम्बन्धी अपराध की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के मार्गदर्शन में दिनाँक 25.06.2026 को मोहम्मदपुर गाँव के पास बने स्टैण्ड पर चेकिंग व थाना अकबरपुर की पुलिस के साथ गस्त मिलान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लैक कलर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति जो कि मूसानगर मलासा रोड की तरफ से आ रहे हैं ये लोग कानपुर देहात व आस-पास से सटे हुये क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी की घटनायें कारित करते हैं। ये वही अपराधी है, जिन्होंने भोगनीपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनायें कारित की हैं । इस सूचना पर पुलिस बल मलासा रोड पर अकबरनगर मोड से 50 मीटर देवीपुर की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिग करने लगे तभी मलासा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आते हुये दिखाई दी, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालों को अचानक सामने देखकर एकाएक अपनी मोटरसाइकिल को मोडकर अकबरनगर की तरफ भागने का प्रयास किया कि गाडी स्लिप करके गिर गयी। तीनों व्यक्ति मय मोटरसाइकिल जमीन पर गिर गये और पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस वाले बाल-बाल बच गये एवं पुलिस बल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो तीनों ने क्रमशः अपना नाम पता 1. चांदबाबू पुत्र सरवर निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष 2. उमर पुत्र अल्लारक्खू निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष 3.अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार निवासी निबियाखेडा थाना सजेंती जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष बताया।

अन्तरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोरों/नकबजनी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार। ➡️अभियुक्तों …

Read More »

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जनपद कानपुर देहात में संचालित ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि ‘नशे से दूर रहें, खुशहाल जीवन चुनें, स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत’ का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने का आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और …

Read More »

विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं—जनपद में निजी कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 24 संस्थान सीज, अनियमित संचालन पर सख्त कार्रवाई जारी बिना मानक, बिना अनुमति एवं सुरक्षा प्रावधानों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का कड़ा  लखनऊ में हाल ही में हुई दुखद घटना के उपरांत शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में संचालित समस्त कोचिंग संस्थानों का दिनांक 23 जून 2026 को व्यापक, सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, निजी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराना, अनियमित रूप से संचालित संस्थानों की पहचान करना तथा आवश्यकतानुसार दंडात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर गठित टीमों द्वारा कोचिंग संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पंजीकरण की स्थिति, भवन सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास, विद्यार्थियों की क्षमता के अनुरूप संचालन, अभिलेखों एवं अन्य सुरक्षात्मक बिंदुओं की गहन जांच की गई। दिनांक 23 जून 2026 को संचालित जांच अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 61 पंजीकृत निजी कोचिंग संस्थानों का सत्यापन किया गया, जिसमें विभिन्न अनियमितताओं एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर कुल 24 संस्थानों पर सीज/बंदीकरण की कार्यवाही की गई तथा 15 कोचिंग संस्थान बंद पाए गए। इसके अतिरिक्त 22 अन्य प्रशासनिक एवं वैधानिक कार्यवाहियां भी की गईं। तहसील अकबरपुर में कुल 14 पंजीकृत कोचिंग संस्थानों की जांच की गई, जिनमें 4 को सीज/बंद करने की कार्यवाही की गई तथा 4 कोचिंग संस्थान बंद पाए गए। जांच के दौरान 6 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया। तहसील भोगनीपुर में कुल 17 पंजीकृत कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 5 पर सीज/बंदीकरण की कार्यवाही की गई तथा 3 संस्थान बंद पाए गए। जांच के दौरान 5 संस्थान संचालित नहीं पाए गए, 2 संस्थान तहसील भोगनीपुर से संबंधित नहीं पाए गए तथा

विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं—जनपद में निजी कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 24 संस्थान सीज, अनियमित संचालन …

Read More »

अकबरपुर में दशरथ महल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन बीते दिन रविवार श्री राम लीला समिति अकबरपुर के अयोध्या पुरी मैदान में दशरथ महल निर्माण हेतु भूमि पूजन पं०प्रमोद मिश्रा, श्री जितेन्द्र सिंह गुडडन पूर्व चेयरमैन द्वारा भूमि पूजन किया गया आचार्य अमित तिवारी, आचार्य राहुल त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अयोध्या पुरी मैदान में दशरथ महल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी सभी राम भक्तों ने भूरि भूरि प्रशंसा की गयी आज मौके पर श्री जितेन्द्र सिंह गुडडन पूर्व चेयरमैन/संरक्षक श्री राम लीला समिति पं०प्रमोद मिश्रा वरिष्ठ संरक्षक, ब्रम्ह कुमार द्विवेदी टुनटुन, दिनेश चन्द्र द्विवेदी पूर्व कोषाध्यक्ष, संतोष त्रिपाठी पूर्व उपाध्यक्ष, राजेश मिश्रा संरक्षक, अशोक मिश्रा संरक्षक,राम जी मिश्रा पूर्व आय व्यय निरीक्षक,प्रशांत ओमर अध्यक्ष, सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट,पं०दुर्गेश शर्मा अध्यक्ष उ०प्र०उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल/कोषाध्यक्ष श्री राम लीला समिति, शिवकरन सिंह सेंगर एड०, सुनील गुप्ता एड०महामंत्री,, महेश चंद्र अग्रवाल झब्बू, सरवन शुक्ला उपाध्यक्ष,मनफूल यादव मंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव रोमी मंत्री, रीतेश गुप्ता सभासद,हरि कृष्ण शुक्ला पप्पू, राम आसरे सैनी, शिव शंकर मिश्रा मेला प्रभारी, राहुल गुप्ता मीडिया प्रभारी, विकास सैनी मंत्री, विनोद कश्यप, संजय अवस्थी, विवेक नारायण मिश्रा, श्री कृष्ण शुक्ला बब्बन,अजय चौहान, रूप सिंह चौहान, राहुल ओमर,अकुंर द्विवेदी, लक्ष्मी कान्त मिश्रा कल्लू,रमेश सविता, नागेश शर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।_

अकबरपुर में दशरथ महल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन बीते दिन रविवार श्री राम लीला समिति अकबरपुर के अयोध्या …

Read More »

जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में सुजौर ने ट्यूशन क्लासेज को 9 रनों से हराया, जीतू और लकी चमके घाटमपुर/कानपुर नगर। थाना रेउना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रठिगांव में आयोजित ‘जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस खिताबी भिड़ंत में सुजौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूशन क्लासेज (रठिगांव) को 9 रनों से शिकस्त देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि और समापन कर्ता के रूप में ग्राम प्रधान प्रमोद कमल, पूर्व प्रधान श्री गिरीश सचान और पीलू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित करते हुए युवाओं के इस खेल प्रयास की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की।मैच का लेखा-जोखा सुजौर का दमदार स्कोर फाइनल मुकाबले में रठिगांव की ‘ट्यूशन क्लासेज’ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुजौर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 169 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।सुजौर की ओर से मुख्य योगदान जीतू तिवारी 76 रन धुआंधार अर्धशतकीय पारी, शोभित 44 रन ,अनस 19 रन

जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में सुजौर ने ट्यूशन क्लासेज को 9 रनों से हराया, जीतू और लकी …

Read More »

विकासखंड अकबरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कानपुर देहात, 15 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ थीम आधारित जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विकासखंड अकबरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि/अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने की। कार्यक्रम में आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई, जिससे अधिकाधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। माननीय राज्य मंत्री ने इन स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा उन्हें योजनाओं की प्रगति एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। स्टॉलों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं भी पूर्ण कराई गईं। इस अवसर पर माननीय

विकासखंड अकबरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कानपुर देहात, 15 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण …

Read More »

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: …

Read More »

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 …

Read More »

ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध संयुक्त अभियान, 44 वाहनों पर हुई कार्रवाई कानपुर देहात, दिनांक 11 जून 2026। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 11 जून 2026 को जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड संचालित वाहनों की सघन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त कार्यवाही के अंतर्गत परिवहन विभाग, कानपुर देहात द्वारा कुल 44 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालन एवं बंद की कार्रवाई की गई। साथ ही कार्रवाई के दौरान 30 लाख रुपये से अधिक का प्रशमन शुल्क तथा लगभग 2 लाख रुपये का बकाया कर भी जमा कराया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान भोगिनीपुर क्षेत्र में संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों का संचालन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है, बल्कि सड़कों को भी क्षति पहुंचाता है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध संयुक्त अभियान, 44 वाहनों पर हुई कार्रवाई कानपुर देहात, दिनांक 11 जून 2026। सहायक संभागीय परिवहन …

Read More »