Breaking News

औरैया जिसको मृत समझ कर दिया , वह जीवित निकला

औरैया

जिसको मृत समझ कर दिया , वह जीवित निकला

27 जून को पुरवा रहट में मिले शव की परिजन ने की थी शिनाख्त

अब मृतक की असल पहचान करना पुलिस के लिए बनी सिर दर्द

अयाना, औरैया

थाना के सेंगनपुर निवासी लोगों ने सदर कोतवाली के पुरवा रहट में मिले शव को रिश्तेदार समझ कर शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मगर मोहर्रम का त्योहार करीब आने पर उसने ग्रामीणों से संपर्क कर जीवित होने की जानकारी दी। अंतिम संस्कार होने के बाद से पुलिस को मृतक की स्पष्ट पहचान करवाना सिर दर्द बनी हुई है।
सदर कोतवाली के गांव पुरवा रहट स्थित काशी ईंट भट्ठे के पास 27 जून की दोपहर को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला था। ग्रामीणों ने उसके मानसिक बीमार होने व दो-तीन दिन से गांव के आसपास घूमते दिखने की जानकारी दी थी। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर अपलोड की गईं फोटो को देख सेंगनपुर निवासी समसुल पुत्र गुलमीर व उनके पड़ोसी नसीम खान पुत्र युसुफ खान पुलिस के साथ मोर्चरी पहुंचे थे। वहां उन्होंने चेहरे से शव की पहचान समसुल के भांजे नूर मोहम्मद 40 पुत्र स्व. तौफीक के रूप में की थी। उन्होंने बताया था कि नूर मोहम्मद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया था। परिजन शव को घर ले आए और रात में उसको गांव के ही कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद से चालीसवां सहित अन्य क्रियाओं की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच मंगलवार को नूर मोहम्मद ने गांव के लोगों को फोन कर मोहर्रम पर घर आने की जानकारी दी। जिससे सुन ग्रामीण व परिजन भौचक्का रह गए। मृतक की असली पहचान करवाना अब पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है। सीओ अजीमल एमपी सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार हमशक्ल होने के चलते भूलवश शिनाख्त होने की बात कही है। नूर मोहम्मद के गांव आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *