Breaking News

औरैया-लंकापति रावण ने अपनी ही सुरक्षा की उठाई मांग

लंकापति रावण ने अपनी ही सुरक्षा की उठाई मांग

 

औरैया। स्थानीय श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री शंकर जी की बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम मुद्दा सामने आया है। रामलीला के पहले दिन 29 सितंबर यानि आज रविवार को बारात निकाली जाएगी, जिसमें रावण की भूमिका निभाने वाले प्रदीप कुमार दुबे ने सुरक्षा की मांग की है।
प्रदीप कुमार दुबे ने कोतवाली प्रभारी को दिए गये एक प्रार्थना पत्र में कहा कि बारात में उन्हें हास्य पात्र के रूप में जनता का मनोरंजन करना होता है, लेकिन कुछ लोग उनके ऊपर नाशपाती और अन्य वस्तुएं फेंकते हैं, जिससे उन्हें चोट लगने की संभावना रहती है। उन्होंने बारात के दौरान ब्लॉक गेट से लेकर जैसीज चौराहे तक 100 मीटर तक सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है, ताकि इस आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। प्रदीप कुमार दुबे निवासी परिहार टोला ने बताया कि वह इस बारात में कई वर्षों से हिस्सा लेते आ रहे हैं और हर बार यह समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गुजारिश की है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *