Breaking News

औरैया-विभिन्न बाल साहित्य सम्मान के लिए संस्तुतियां आमंत्रित

विभिन्न बाल साहित्य सम्मान के लिए संस्तुतियां आमंत्रित

 

औरैया उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 के लिए दिए जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों- सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, विद्यार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पांडेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. राजकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/ साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित है। संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम- पता, दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी। जिसकी अंतिम तिथि 24 सितम्बर 2024 है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *