Breaking News

औरैया-बीडीसी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र

बीडीसी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र

 

औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश 28 जून। अजीतमल अजीतमल विकासखंड क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए त्यागपत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को सौपा है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने त्यागपत्र को स्वीकार भी कर लिया।
यहां बता दें कि अजीतमल विकासखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 भीखेपुर सराय तड़वा अनारक्षित सीट पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर ग्राम उम्मरपुर अजीतमल निवासी अरविंद कुमार पुत्र महाराज सिंह ने जीत दर्ज की थी। आज शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे को अपना इस्तीफा लिखित रूप से सौंपा। इस त्यागपत्र में उन्होंने निजी व व्यक्तिगत कार्यों में अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए कहा की अब वह इस पद पर कार्य करने में असमर्थ हैं।अतः वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिखित स्थिति को स्वीकार किया है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *