Breaking News

कानपुर देहात-ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्राप सर्वे) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्राप सर्वे) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कानपुर देहात

शासन के निर्देशानुसार जनपद में ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्राप सर्वे) योजना के अन्तर्गत रबी सत्र 2024 में जियोरिफरेंसिंग किये गये शत प्रतिशत गाटों में डिजिटल क्राप सर्वेक्षण कार्य कराये जाने हेतु दिनांक 27.12.2023 को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार माती में किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राम बचन राम, जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता , उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी श्री विकास सेठ के साथ-साथ तहसील अकबरपुर, मैथा, डेरापुर, रसूलाबाद एवं भोगनीपुर तहसील में डिजिटल क्राप सर्वे हेतु लगाये गये कृषि विभाग से तकनीकी सहायक (कृषि), बीटीएम, एटीएम तथा पंचायत विभाग से ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया । उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अकबर पुर विकास सेठ द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को डिजिटल क्राप सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में खरीफ सत्र 2023 में 10 चयनित राजस्व ग्रामों में डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया जिसके उपरान्त अब डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य दिनांक 01.01.2024 से 15.02.2024 तक वृृहद अभियान के रूप में जनपद में संचालित किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत रबी सत्र 2024 में जियोरिफरेंसिंग किये गये शत-प्रतिशत गाटों में डिजिटल क्राप सर्वेक्षण का कार्य सम्पन्न होगा, जिसे राजस्व लेखपाल, प्राविधिक सहायक(कृषि) तथा पंचायत सहायक से सम्मिलित रूप से सम्पन्न किया जायेगा। उक्त कार्य हेतु सम्बन्धित कार्मिकों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *