Breaking News

औरैया-लापता महिला का नदी में उतराता मिला शव हुआ

लापता महिला का नदी में उतराता मिला शव हुआ पोस्टमार्टम औरैया। पिछले तीन दिनों से लापता महिला का शव रात के समय मढ़ापुर यमुना नदी के किनारे उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए चिचोंली भेज दिया। महिला प्रतिदिन हाई-वे के किनारे स्थित साई मंदिर पर दर्शन के लिए आती थी। .कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनेपुर निवासी करन सिंह की 52 वर्षीय पत्नी अभिलाषा प्रतिदिन की तरह 28 अक्टूबर 2024 को साईं मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की तलाश इधर-उधर शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। महिला का मोबाइल फोन यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। नदी के किनारे मोबाइल मिलने से पुलिस ने नदी में डूबने की आशंका पर तलाश शुरू की। पर तीन दिन तक उसका कोई पता नहीं चल सका। 30 अक्टूबर की रात करीब 08 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में नदी के किनारे उसका शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नदी से बाहर निकला। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गये और शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए चिचोंली भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला किन परिस्थितियों में नदी में डूबीं कुछ पता नहीं

About sach-editor

Check Also

जिस लेखपाल की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं हुआ तो ऐसे लेखपाल की खैर नहीं होगी- उप जिलाधिकारी कालपी जालौन 28 अप्रैल उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं नायब तहसीलदारों तथा राजस्व कर्मियों की बैठक

जिस लेखपाल की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं हुआ तो ऐसे लेखपाल की खैर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *