Breaking News

कानपुर देहात-ऑटो की टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरा, तेज रफ्तार से दौड़ते हुए आ रहे डंपर ने उसे कुचला, युवक क

ऑटो की टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरा, तेज रफ्तार से दौड़ते हुए आ रहे डंपर ने उसे कुचला, युवक क

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र बिरहाना चौराहा के पास रविवार की सुबह बंदर ऑटो पर कूद गया। जिसके फल स्वरुप अनियंत्रित हुई ऑटो ने सड़क पर खड़े हुए युवक को टक्कर मार दी और उपरोक्त युवक सड़क पर गिर गया वहीं पीछे से आ रहे एक डंपर ट्रक ने सड़क पर गिरे हुए युवक को कुचल दिया जिसके फल स्वरुप उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद जालौन के आता थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी 35 वर्षीय अरुण उर्फ राजा शनिवार को अपनी बहन जमौरा निवासी प्रेम देवी पत्नी रमेश चंद्र की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए आए थे। रविवार की सुबह 9 बजे वह अपने घर जाने के दिए सिकंदरा क्षेत्र के बिरहाना चौराहे के पास सड़क के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बंदर वहां से गुजर रहे ऑटो के ऊपर कूद पड़ा। और ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। ऑटो का अरुण उर्फ राजा के टक्कर लग गया और वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से दौड़ते हुए आ रहे एक डंपर ट्रक ने उसे कुचल दिया जिसके फल स्वरुप वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रविवार को उपरोक्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अरुण उर्फ राजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी फेरे का मामला ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ जांच में मिली अनियमितताएं ➡️ मरीजों के रिकॉर्ड और नंबर का नहीं मिला मिलान ➡️ कई मरीजों से संपर्क नहीं हो सका ➡️ एक ही नंबर से कई बार सेवा लेने का मामला ➡️ डीएम कपिल सिंह ने दिए सख्त निर्देश ➡️ दोषियों पर FIR और कार्रवाई के आदेश ➡️ सीएमओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश ➡️ शासन को भी भेजी गई रिपोर्ट ➡️ स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल ➡️ संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई तय ⚠️ जनसेवा में लापरवाही पर सख्ती

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *