Breaking News

कानपुर देहात-अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत, मचा कोराहम

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत, मचा कोराहम

मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिल्हौर रसूलाबाद मार्ग पर शाहबाजपुर बंबी के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरोक्त हादसे में घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के आधार पर बंसी नवादा बनीपारा निवासी 23 वर्षीय अखिलेश पुत्र राजन लाल सूरत में धागा फैक्ट्री में काम करते थे। 7 फरवरी 2023 को अखिलेश की शादी बिल्हौर क्षेत्र के बखरिया निवासी विमलेश कुमार की 21 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ हुई थी। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी बाइक से अपनी ससुराल बखरिया जाने के लिए अपने घर से निकला था। अभी वह बिल्हौर रसूलाबाद मार्ग पर स्थित शहबाजपुर बंबी के पास पहुंचा था कि इसी दौरान उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन का जोरदार टक्कर लग गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उपरोक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपरोक्त सड़क हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रसूलाबाद थाने की पुलिस चौकी असालतगंज के चौकी प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया है कि मृतक इवाक की 100 का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *