Breaking News

कानपुर देहात,-दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास

दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास

उपरोक्त मामले की माननीय अपर जिला जज/एफ. टी.सी प्रथम श्री सुरेंद्र सिंह की अदालत में चल रही थी सुनवाई

कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश।अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव से करीब पांच साल पहले एक युवती को उसी गांव का रहने वाला युवक झांसा देकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।मामले में पीड़िता ने युवक के चंगुल से छूटकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था।बुधवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए उसे दस साल के कारावास की सजा सुनाई साथ ही उसपर अर्थदंड भी लगाया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता अमित सिंह चौहान व अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसमें बताया था कि वह 12 जुलाई 2019 को अपने घर पर काम कर रही थी उसी समय गांव के रहने वाले आरिफ व जाकिर ने उससे कहा कि अगर उसे अपनी बहन के यहां चलना हो तो उनके साथ चले वह लोग जा रहे हैं।इसपर वह उक्त लोगों के साथ चल दी तभी रास्ते में दोनों व्यक्तियों ने उसे कोई नशीली चीज खिला दी जिससे वह बेहोश हो गई और उसे दोनों अपने साथ हैदराबाद ले गए और वहां रखकर उसके साथ मारपीट कर उसका शारीरिक शोषण करते रहे किसी तरह मौका पाकर वह अपने घर आईं।पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए पीड़िता के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आरिफ के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में आरोपपत्र अदालत में पेश किए थे ।मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला जज/एफ टी सी प्रथम श्री सुरेन्द्र सिंह की अदालत में चल रही थी।बुधवार को अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी आरिफ को दोषसिद्ध करते हुए उसे दस साल के कारावास की सजा सुनाई साथ ही उसपर पंद्रह हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है।वहीं अर्थदंड अदा न करने पर दस माह का अतरिक्त कारावास काटने के आदेश दिए हैं।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *