Breaking News

कानपुर देहात-अधिक तापमान में बीयर व शराब का न करें सेवन

अधिक तापमान में बीयर व शराब का न करें सेवन

कानपुर देहात

डेरापुर ब्लॉक सभागार में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बताया गया कि अधिक तापमान में बीयर और शराब का सेवन न करें।

बीडीओ सतीश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में बैंक सखियों को अश्विनी वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के साथ लू चल रही है। गर्मी व लू से बचाव के लिए धूप में घर से बाहर न निकले, धूप से बचाव के लिए गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें। हल्के रंग के ढ़ीले कपड़े पहने, लस्सी, नमक चीनी के घोल का प्रयोग करें।यदि शरीर का तापमान बढ़ने लगे और पसीना न निकले, सिर में दर्द महसूस हो, त्वचा में लालिमा दिखाई दे, उल्टी दस्त की शिकायत, मांस,पेशियों में ऐंठन हो तो ऐसे व्यक्ति को छायादार वृक्ष के नीचे ले जाएं। यदि पीड़ित बेहोश न हो तो उसे ठंडा पानी पिलाए और शरीर पर पानी का छिड़कें। अधिक तापमान में शराब बीयर, नशीले पदार्थों का सेवन न करें। उच्च प्रोटीन युक्त भोजन का इस्तेमाल न करे।
सर्पदंश का शिकार हुए व्यक्ति को जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल ले जाएं ताकि उसे समय से इलाज मिल सके। बीडीओ सतीश चंद्र वर्मा ने भी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में आपदा के समय बचाव सावधानियों एवं उपचार के तरीके बताए। प्रशिक्षण ने बैंक सखी शोभा, प्रियंका, गीता, रूबी कमल, किरण देवी, दुर्गा देवी, गुड्डन देवी व अन्य ब्लाक कर्मी रहे।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *