Breaking News

कालपी (जालौन)- कड़ाके की ठंड में हजारों लोगों ने यमुना में डुबकी लगा कर पूजा अर्चना की

कड़ाके की ठंड में हजारों लोगों ने यमुना में डुबकी लगा कर पूजा अर्चना की

कालपी (जालौन)।

घने कोहरे के बीच रविवार को मकर सक्रांति के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में महिलाओं तथा श्रद्धालुओ ने कालपी के अलग-अलग स्थानों में यमुना में स्न्नान करके दान कार्यक्रम करके पूजन अर्चना किया।

प्राचीन परंपराओं के मुताबिक मकर संक्रांति की सुबह रविवार को यमुना नदी के किनारे स्थित पीला घाट ,ढोड़ेश्वर मंदिर घाट, बिहार घाट, बाई घाट आदि स्थानों में महिलाएं तथा आस्थावान लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सभी लोगों ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगा करके यमुना मैया की जयकारों के नारे लगाए तथा पूजा अर्चना की। यमुना किनारे स्थित बिहारी मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, काली देवी मंदिर ढोढ़ेश्वर मंदिर, व्यास मंदिर में पूजा चना की तथा गरीबों को दान पुण्य किया। इस मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद, एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ,टरनंन गंज चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला, रामगंज चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार , अभिषेक गुप्ता, महाराज सिंह के अलावा पुलिस जवान भ्रमण करते रहे। इसके अलावा यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में गोताखोर तथा नावो की भी व्यवस्था की गई थी।

About sach-editor

Check Also

जिस लेखपाल की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं हुआ तो ऐसे लेखपाल की खैर नहीं होगी- उप जिलाधिकारी कालपी जालौन 28 अप्रैल उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं नायब तहसीलदारों तथा राजस्व कर्मियों की बैठक

जिस लेखपाल की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं हुआ तो ऐसे लेखपाल की खैर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *