Breaking News

औरैया-संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

.
बेला,औरैया दैनिक स्वतंत्र निवेश। थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया मे एक युबती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी मृतिका काजल उम्र 17 बर्ष पुत्री जहारसिंह निवासी पलिया। देर रात युवती ने अपने घर के लगे गेट के रोशनदान से साड़ी का फन्दा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय मृतका के पिता भूसा भरने खेत पर गए हुए थे, जब कि बांकी परिवार के लोग घटना से पूर्व काजल के साथ छत पर ऊपर सोए थे। रात्रि को जब परिवार के लोग सो गये तो काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुबह जब घर वालो ने उठकर देखा तो घर मे कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत बेला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेला प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल घटनास्थल पर जायजा लिया तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सीओ अशोक कुमार बिधूना ने मृतिका काजल का पंचनामा भर शव विच्छेदनगृह चिचोली औरैया के लिए भेज दिया, और जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता ने पूर्व में गांव के कुछ लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन मृतिका ने अपने बयान में बताया था कि उसके पिता निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी फेरे का मामला ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ जांच में मिली अनियमितताएं ➡️ मरीजों के रिकॉर्ड और नंबर का नहीं मिला मिलान ➡️ कई मरीजों से संपर्क नहीं हो सका ➡️ एक ही नंबर से कई बार सेवा लेने का मामला ➡️ डीएम कपिल सिंह ने दिए सख्त निर्देश ➡️ दोषियों पर FIR और कार्रवाई के आदेश ➡️ सीएमओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश ➡️ शासन को भी भेजी गई रिपोर्ट ➡️ स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल ➡️ संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई तय ⚠️ जनसेवा में लापरवाही पर सख्ती

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *