Breaking News

फफूंद,औरैया-किसान के समर का सामान चोरी,थाने के काट रहा चक्कर

किसान के समर का सामान चोरी,थाने के काट रहा चक्कर

 

फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे एक किसान के खेतों में बने कमरे की छत से अंदर घुसकर चोरों ने वहां लगे समर का सामान चोरी कर लिया। किसान ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और पीड़ित किसान थाने के चक्कर काट रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद के गांव से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे किनारे खेती है जिसकी सिंचाई के लिए उन्होंने एक कमरा बनाकर उसमे समर लगा रखा है, बताया कि सात फरवरी की रात चोर कमरे की छत पर चढ़कर वहां लगी खिड़की से अंदर घुस गये और इंजन के दो पंखे, एक साढ़े सात किलोवाट का बड़ा डायनुमा, एक होंडा का इंजन और दो क्विंटल जीन पाइप और टूल किट चोरी कर लिया।सुबह सिंचाई के लिए जब खेतों पर पहुंचा तो चोरी का पता चला चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख है। बताया की आठ फरवरी को थाने में प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की जांच की जा रही है, कार्यवाही की जायेगी।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *