Breaking News

कानपुर पुलिस की दो बदमाशों से हुई मुठभेड़, पत्नी जौनपुर में ग्राम प्रधान, पती निकला शातिर चोर

कानपुर पुलिस की दो बदमाशों से हुई मुठभेड़, पत्नी जौनपुर में ग्राम प्रधान, पती निकला शातिर चोर बदमाशों ने कारोबारी बनकर रेकी करी, भीड़ ने दौड़ा कर पकड़ा, डीसीपी पूर्वी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा कानपुर में ज्वेलरी की दुकान का शटर काट रहे दो बदमाशों से मंगलवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई,पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे,पुलिस ने दौड़ाकर एक बदमाश के पैर में गोली मारी, इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया, जबकि उसके साथी को घेराबंदी करके अरेस्ट कर लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जी हां आपको बता दें कि कानपुर में एक ऐसा चोर पकड़ा गया जिसकी पत्नी जौनपुर में ग्राम प्रधान है आरोपी अपने एक साथी के साथ ट्रेन से पहुंचा कानपुर, जबकि उसका तीसरा साथी मुंबई से फ्लाइट से आया था तीनों यहां लग्जरी होटल में रुके और कारोबारी बनकर बड़ी दुकानों की रेकी की। मंगलवार देर रात तीनों कलेक्टर गंज इलाके में ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करने पहुंचे। दुकान का शटर काट रहे थे तभी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, लोगों की आवाज सुनते ही तीनों बदमाश भागने लगे जिसमें भीड़ ने एक शातिर चोर चंद्रभान को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि चंद्रभान के दो साथी मुरलीधर शर्मा और उदय राज सिंह मौके से भाग गए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेर लिया, पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे जिस पर पुलिस ने दौड़कर एक आरोपी मुरलीधर शर्मा के पैर पर गोली मार दी वह घायल होकर जमीन में गिर गया जबकि तीसरा साथी उदयराज सिंह फरार हो गया,मुरलीधर शर्मा राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है जबकि उदय राज सिंह और चंद्रभान जौनपुर के रहने वाले हैं जिसमें चंद्रभान की पत्नी सुनीता ग्राम प्रधान है। मामले के संबंध में डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार द्वारा प्रेस वार्ता कर खुलासा किया गया है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *