Breaking News

कानपुर देहात-पुलिस में चार शातिर अपराधियों के विरुद्ध कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से 6 माह के लिए कराया निष्कासित

कानपुर देहात पुलिस में चार शातिर अपराधियों के विरुद्ध कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से 6 माह के लिए कराया निष्कासित

 

कानपुर देहात …सिकन्दरा पुलिस ने 01 अभियुक्त, थाना रूरा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों व थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त के विरूद्ध उत्तर प्रदेश3/3 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जनपद कानपुर देहात से जिलाबदर की कार्यवाही की है….

मालूम हो कि जनपद के थाना सिकन्दरा, रूरा व थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा धारा 3(3) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत क्रमशः चालान किये गये … अभियुक्त गणों में शमशेर उर्फ शमशाद पुत्र युनिस उर्फ हड्डी निवासी मो0 मोहम्मद नगर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, विकास तिवारी पुत्र महेश तिवारी निवासी ग्राम कमालपुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात, रामतीरथ शुक्ला उर्फ भोले पुत्र अरविन्द शुक्ला निवासी ग्राम कमालपुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात, नीरज उर्फ गोलू यादव पुत्र स्व0 हरपाल सिंह निवासी बुझवा पहाड़ीपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहातको 31.01.2024 को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जनपद कानपुर देहात द्वारा असामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त होने का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप 06 माह के लिये जनपद कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से निष्कासित कर जिलाबदर किया गया है और निर्देशित किया गया है कि इस अवधि में यदि उक्त अभियुक्तगण जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते हुये पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्यवाही करायी जायेगी।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी फेरे का मामला ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ जांच में मिली अनियमितताएं ➡️ मरीजों के रिकॉर्ड और नंबर का नहीं मिला मिलान ➡️ कई मरीजों से संपर्क नहीं हो सका ➡️ एक ही नंबर से कई बार सेवा लेने का मामला ➡️ डीएम कपिल सिंह ने दिए सख्त निर्देश ➡️ दोषियों पर FIR और कार्रवाई के आदेश ➡️ सीएमओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश ➡️ शासन को भी भेजी गई रिपोर्ट ➡️ स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल ➡️ संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई तय ⚠️ जनसेवा में लापरवाही पर सख्ती

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *