Breaking News

औरैया-थ्रेसर में फंसकर बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

थ्रेसर में फंसकर बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम, *- बाजरा की फसल काटते समय हुआ हादसा
औरैया। कोतवाली के गांव करियापुर में बाजरा की फसल काटते समय बुजुर्ग थ्रेसर में फंस गया। देखते ही देखते पूरा शरीर फंस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करियापुर निवासी 60 वर्षीय संतोष कुमार दोहरे गुरुवार की शाम पांच बजे अपने खेत पर बाजरा की फसल काट रहे थे। अचानक ही उनके हाथ थ्रेसर पर फंस गए परिजन जब तक कुछ करते तब तक देखते ही देखते पूरा शरीर थ्रेसर में फंस गया और थ्रेसर से कट गया। घटना देख आस पास के किसान भी पहुंच गए। मशक्कत कर शव बाहर निकाला जा सका। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *