तहसील दिवस
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अजीतमल तहसील में फरियादियों की सुनी समस्याएं एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए आवश्यक निर्दे
औरैया…शनिवार को जिलाधिकारी औरैया श्री नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम ने संयुक्त रूप से तहसील अजीतमल में उपस्थित होकर तहसील दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना…फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए उपरोक्त दोनों अधिकारियों ने सर्व सम्बन्धित को निर्देश दिए… मालूम हो कि शनिवार को तहसील अजीतमल में जनता-जनार्दन की शिकायतों को सुनते हुए जनपद औरैया की जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए….तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये…. दोनों अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान एस.डी.एम अजीतमल, क्षेत्राधिकारी अजीतमल समेत सम्बन्धित अन्य पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Sach Ke Karib
