Breaking News

औरैया-शव लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी चालक की मौत,तीन गंभीर

शव लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी चालक की मौत,तीन गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित करमपुर के समीप हुई दुर्घटना

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

 

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम करमपुर के समीप गुरुवार की भोर भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर का शव लेकर फतेहपुर जा रही एंबुलेंस अचानक पलट गई। जिससे चालक सहित चार लोग गंभीर घायल हो गये। घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एंबुलेंस चालक को मृत घोषित कर दिया। उधर एंबुलेंस में फंसे शव को क्रेन के माध्यम से बाहर निकला गया। पूर्व में मृतक मजदूर के शव को शव वाहन से उसके गांव पहुंचा जा गया। एंबुलेंस पर आधा दर्जन लोग सवार थे।
जनपद शिकोहाबाद के एक भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर की बुधवार की शाम को अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर भट्टे के मजदूरों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को उसके घर फतेहपुर भेजे जाने के लिए भट्ठा संचालक द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और उसे उसकी पुत्री व एक अन्य साथी के साथ फतेहपुर के लिए रवाना किया गया। वह लोग शिकोहाबाद से शव को एंबुलेंस के द्वारा फतेहपुर ले जा रहे थे कि जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के समीप एंबुलेंस पहुंची कि तभी अचानक वह डिवाइडर से टकराते हुए उल्टा पलता खाते हुए पलट गई। जिससे उस पर सवार भोले पुत्र दुम्मा निवासी बलरामपुर फतेहपुर एवं कमला पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी धनाजीपुर तथा एंबुलेंस चालक राजकुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी राज कॉलोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों के माध्यम से उन्हें औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान राजकुमार निवासी आगरा की मौत हो गई। जबकि भोला तथा कमला को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा मौत की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भास्कर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदनगृह भेज दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से औरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मृतक मजदूर को शव वाहन के माध्यम से उसके गांव भेजा गया। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *