Breaking News

जम्मू-कश्मीर के जल पर CM उमर अब्दुल्ला का सख्त रुख कहा-मैं पंजाब को पानी क्यों भेजूं

जम्मू-कश्मीर के जल पर CM उमर अब्दुल्ला का सख्त रुख कहा-मैं पंजाब को पानी क्यों भेजूं

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट शब्दों में उस योजना का विरोध किया है
जिसमें केंद्र सरकार कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर से एक नहर के जरिए सिंधु प्रणाली की तीन पश्चिमी नदियों के अतिरिक्त पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही है
शुक्रवार को अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पंजाब के लिए पानी क्यों भेजूं? उन्होंने कहा कि मैं इसकी कभी इजाजत नहीं दूंगा
पहले हम अपना पानी खुद इस्तेमाल करेंगे
जम्मू में सूखे जैसी स्थिति है
सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही पानी है
क्या उन्होंने हमें तब पानी दिया
जब हमें इसकी जरूरत थी?
सीएम उमर ने पठानकोट में शाहपुरकंडी बैराज के निर्माण को लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच ४५ साल पुराने विवाद का हवाला दिया
यह बैराज पठानकोट में रावी नदी पर बनाया गया है
जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकना था
१९७९ में हुए समझौते के बाद भी यह परियोजना वर्षों तक विवादों में रही और अंतत: २०१८ में केंद्र सरकार की मध्यस्थता से काम शुरू हुआ
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कई सालों तक उन्होंने (पंजाब) हमें रुलाया

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *