Breaking News

कालपी(जालौन-कालपी को मिली रोडवेज बस अड्डे की सौगात,

कालपी को मिली रोडवेज बस अड्डे की सौगात,

परिवहन निगम के एआरएम ने चिन्हित स्थल का किया निरीक्षण

कालपी(जालौन)। लंबे अरसे से प्रतीक्षारत रोडवेज बस अड्डे का कालपी में निर्माण होने की उम्मीद जल्द पूरे होने वाली है। प्रदेश सरकार के निर्देशन में परिवहन निगम के अधिकारियों की टीम ने राजस्व अधिकारियों के साथ अभिलेखों की जांच की व प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही नगर में बस अड्डे की सौगात मिल जाएगी।

सोमवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर के नेतृत्व में विभागीय टीम के साथ उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह तथा तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। नगर पालिका के द्वारा पहले से ही भूमि को चिन्हित करके नक्शा नजरी के साथ प्रस्ताव दिया जा चुका है। तहसीलदार एवं परिवहन अधिकारियों ने अभिलेखनीय जांच तथा नक्शे नजरी की हकीकत देखी। इसके उपरांत राजस्व कर्मचारियों के साथ परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी ने चिन्हित जगह का स्थलीय निरीक्षण करके जायजा लिया। मालूम हो कि कालपी नगर के यमुना नदी के पुलों के पहले महारानी लक्ष्मीबाई के पार्क के पीछे दोनों हाईवे रोड के बीच में खाली भूमि को बस अड्डे के लिए चयनित किया गया है।

सीएम की मंशा प्रत्येक तहसील मुख्यालय में हो रोडवेज स्टैंड- एआरएम

परिवहन निगम उरई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रत्येक तहसील मुख्यालय में बस स्टैंड का निर्माण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कालपी तहसील मुख्यालय में चिह्नित भूमि में बस स्टैंड बनाने के लिए स्वीकृति मिलते ही कार्य योजना तैयार करके निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर मिथिलेश कुमार सोनकर, उदय कुमार गोयल, मयंक सिंह निरंजन आदि लोग मौजूद रहें।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *