Breaking News

औरैया-महिला की फांसी के फंदे पर झूलकर हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

महिला की फांसी के फंदे पर झूलकर हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

औरैया। पुर्वातरा गांव में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी होने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गयी, साथ ही पुलिस ने मृतका का शव पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा तरा निवासी लगभग 28 वर्षीय संध्या उर्फ मधू पत्नी अनिल कुमार दोहरे ने अपने मकान के अंदर रस्सी से गले में फंदा डालकर फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि संध्या पुत्री रामस्वरूप निवासी पुर्वा गुलरहा थाना ककवन जिला कानपुर की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व वर्ष 2015 में अनिल कुमार दोहरे निवासी पुर्वा तरा के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं और उसका पति अनिल कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है किंतु अनिल कुमार शराब का आदी हो गया जिससे घर में शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासनी होने लगी इसी के चलते बीती रात भी दोनों के बीच आपस में कहासुनी हुई इसी के चलते संध्या ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। मृतका का शव सुबह फांसी लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह थाना प्रभारी सहार तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सीओ द्वारा फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई जिसके द्वारा भी मौके से नमूने लिए गए बाद में पुलिस ने मृतका का शव पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि मृतका के मायके वाले भी मौके पर आ चुके हैं लेकिन उनके द्वारा फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *