Breaking News

कानपुर देहात-बेहमई मामले में टली सुनवाई

बेहमई मामले में टली सुनवाई

कानपुर देहात…बहुचर्चित बेहमई कांड मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। सोमवार को बचाव पक्ष की अन्य मामलों में व्यस्तता के कारण एक बार फिर मामले की सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने 29 नवंबर की तिथि नियत की है।
सिकंदरा के बेहमई गांव में 14 फरवरी 1981 को दस्यु फूलन देवी ने सामूहिक नरसंहार की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 20 लोगों को मौत हो गई थी। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में गांव के ही वादी राजाराम ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है । बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि सोमवार को अन्य मामलों में व्यस्तता के कारण मामले में सुनवाई टल गई है। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तिथि नियत की है।इस दौरान आरोपी श्यामबाबू व विश्वनाथ अदालत में उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *