व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन
आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार एवं माननीय वित्त मंत्री जी भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जनपद के जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रेषित किया ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री नीरज गौतम ने लिया जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस नियम से व्यापरियों का व्यापार प्रभावित तो होगा उसके साथ अतरिक्त बोझ पड़ेगा जिससे upi का उपयोग व्यापारी बंधु नहीं करेगे इससे ग्राहकों को नगदी की व्यवस्था के साथ बाजारों में आना पड़ेगा उसके लिया उन्हें बैंक या एटीएम जाकर नगद लाना पड़ेगा कुल मिलाकर य़ह नियम व्यापार के हितकारी नहीं सरकार को इस नियम को वापस करना चाहिए इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू वरिष्ठ महामन्त्री पीयूष कौशल पं० दुर्गेश शर्मा अध्यक्ष उ० प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अकबरपुर, प्रांतीय सदस्य अविनाश ओमर, नगर महामन्त्री रुरा कपिल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विजय वेश्य, जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त ओमर, नगर उपाध्यक्ष रुरा जगदीप गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अकबरपुर श्री मती नेहा गुप्ता ,उपाध्यक्ष सतीश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष हबीब कुरेशी, महामन्त्री दिलीप ओमर , संरक्षक महेश ओमर,प्रांजल पूरवार मंत्री, अर्जुन सिंह मंत्री, शिबू वारसी मंत्री,सुनील गुप्ता आय व्यय निरीक्षक, देवेन्द्र सविता महामंत्री आदि लोग मौजूद रहे।
Sach Ke Karib
