Breaking News

औरैया-सोते रहे परिजन चोरों ने पार की नकदी व लाखों के जेवरात

सोते रहे परिजन चोरों ने पार की नकदी व लाखों के जेवरात – कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर में चोरों ने घटना को दिया अंजाम औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली पर घर वाले रात्रि में सो गये और चोरों ने मकान में घुसकर कमरे एवं बक्सों के ताले तोड़ दिये उसमें रखे लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली और निकल गये। सुबह महिलाओं ने घर में सामान बिखरा पड़ा देखा तो होश उड़ गये। बाद में कोतवाली पहुंच कर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
क्षेत्र के गांव जमालीपुर निवासी भानु यादव ट्रक ड्राइवर थे गत दो जून को उन्नाव में सड़क हादसे के दौरान उनकी दुःखद निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी प्रियंका देवी अपने बच्चों के साथ गांव में रहने लगीं है। गुरुवार को सभी लोगों ने दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया और रात को कमरों के ताले लगाकर बाहर कमरे में सो गये। रात में ही चोर मकान में पीछे की दीवार से चढ़कर घर में घुस गये और कमरे का कुन्दा काट दिया। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ कर उसमें रखे सोने के एक जोड़ी बाला और एक जोड़ी झाला तीन अंगूठियां एक जंजीर एक हाय तथा 25 हजार रुपए नकद चोरी कर लिया और निकल गये। सुबह जब घर की महिलाएं सो कर जागी और अंदर गईं तो देखा की कमरे और बक्से खुले पड़े हैं सामान बिखरा पड़ा है। तो उनके होश उड़ गए और भीड़ एकत्र हो गई। प्रियंका देवी ने बताया कि उसकी पूरी पूंजी चली गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *