Breaking News

कानपुर…. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर जिला कारागार,

कानपुर….

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर जिला कारागार, कानपुर की महिला बैरक में चार सिलाई मशीनें स्थापित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिला बंदियों को जेल अवधि के दौरान उपयोगी कौशल से प्रशिक्षित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कारागार सुधार और पुनर्वास का माध्यम है। महिला बंदियों को जीवनोपयोगी कौशल प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बंदी अपने समय का सकारात्मक उपयोग कर सकती हैं।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक महिला बंदी को उपहारस्वरूप दो-दो सूट्स की सिलाई से प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा। प्रशिक्षण की व्यवस्था अधिवक्ता एवं समाजसेविका सुश्री दिशा अरोड़ा द्वारा की जा रही है, जो अचिन्त्य चेरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। प्रशिक्षण के उपरांत इच्छुक व दक्ष महिला बंदियों को नियमित सिलाई कार्य सौंपा जाएगा तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें पारिश्रमिक भी प्रदान किया जाएगा।

कारागार अधीक्षक डॉ० बी०डी० पाण्डेय ने बताया कि कारागार प्रशासन महिला बंदियों के स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करेगा। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वयंसेवी संस्था को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमलेश कुमार मौर्य ने महिला बंदियों को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, जेलर श्री अनिल कुमार पाण्डेय, श्री मनीश कुमार, डिप्टी जेलर श्रीमती मौमसी राय, श्री अरुण कुमार सिंह तथा चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल श्री अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *