ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया –
शहीद सिपाही मोहित कुमार की माता को जिलाधिकारी ने ₹50 लाख की अनुग्रह आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र सौंपा।
सियाचीन में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए मोहित कुमार ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
स्वीकृत धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से शहीद की माता के बैंक खाते में भेजी गई।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।
Sach Ke Karib
