Breaking News

अन्तरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोरों/नकबजनी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार। ➡️अभियुक्तों कब्जे से विभिन्न चोरियों से संबंधित कुल 1,18,200/-रुपये नगद व सोने व चांदी के आभूषण (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये), चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध असलहा-कारतूस व चोरी करने के उपकरण 01 लोहे का सब्बल, 01 लोहे का प्लास व 01 आरी/ब्लेड बरामद हुए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर पुलिस, थाना अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही । घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:- जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं नकबजनी/चोरी/छिनैती/लूट सम्बन्धी अपराध की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के मार्गदर्शन में दिनाँक 25.06.2026 को मोहम्मदपुर गाँव के पास बने स्टैण्ड पर चेकिंग व थाना अकबरपुर की पुलिस के साथ गस्त मिलान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लैक कलर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति जो कि मूसानगर मलासा रोड की तरफ से आ रहे हैं ये लोग कानपुर देहात व आस-पास से सटे हुये क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी की घटनायें कारित करते हैं। ये वही अपराधी है, जिन्होंने भोगनीपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनायें कारित की हैं । इस सूचना पर पुलिस बल मलासा रोड पर अकबरनगर मोड से 50 मीटर देवीपुर की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिग करने लगे तभी मलासा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आते हुये दिखाई दी, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालों को अचानक सामने देखकर एकाएक अपनी मोटरसाइकिल को मोडकर अकबरनगर की तरफ भागने का प्रयास किया कि गाडी स्लिप करके गिर गयी। तीनों व्यक्ति मय मोटरसाइकिल जमीन पर गिर गये और पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस वाले बाल-बाल बच गये एवं पुलिस बल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो तीनों ने क्रमशः अपना नाम पता 1. चांदबाबू पुत्र सरवर निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष 2. उमर पुत्र अल्लारक्खू निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष 3.अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार निवासी निबियाखेडा थाना सजेंती जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष बताया।

अन्तरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोरों/नकबजनी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार।
➡️अभियुक्तों कब्जे से विभिन्न चोरियों से संबंधित कुल 1,18,200/-रुपये नगद व सोने व चांदी के आभूषण (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये), चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध असलहा-कारतूस व चोरी करने के उपकरण 01 लोहे का सब्बल, 01 लोहे का प्लास व 01 आरी/ब्लेड बरामद हुए।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर पुलिस, थाना अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही ।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:-
जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं नकबजनी/चोरी/छिनैती/लूट सम्बन्धी अपराध की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के मार्गदर्शन में दिनाँक 25.06.2026 को मोहम्मदपुर गाँव के पास बने स्टैण्ड पर चेकिंग व थाना अकबरपुर की पुलिस के साथ गस्त मिलान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लैक कलर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति जो कि मूसानगर मलासा रोड की तरफ से आ रहे हैं ये लोग कानपुर देहात व आस-पास से सटे हुये क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी की घटनायें कारित करते हैं। ये वही अपराधी है, जिन्होंने भोगनीपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनायें कारित की हैं । इस सूचना पर पुलिस बल मलासा रोड पर अकबरनगर मोड से 50 मीटर देवीपुर की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिग करने लगे तभी मलासा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आते हुये दिखाई दी, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालों को अचानक सामने देखकर एकाएक अपनी मोटरसाइकिल को मोडकर अकबरनगर की तरफ भागने का प्रयास किया कि गाडी स्लिप करके गिर गयी। तीनों व्यक्ति मय मोटरसाइकिल जमीन पर गिर गये और पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस वाले बाल-बाल बच गये एवं पुलिस बल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो तीनों ने क्रमशः अपना नाम पता 1. चांदबाबू पुत्र सरवर निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष 2. उमर पुत्र अल्लारक्खू निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष 3.अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार निवासी निबियाखेडा थाना सजेंती जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष बताया।

पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि हमारा एक चोरों का गिरोह है, जो चाँदबाबू चलाता है। हम लोग जनपद कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर व औरैया आदि आस-पास के जिलों में चोरी करते हैं। हम लोग पहले दिन में सूनसान या ताला बंद घरों की पहचान करते हैं और रात्रि में मिलकर पता लगाये गये घरों में मौका देखकर चोरी कर लेते हैं। चोरी में जो औजार हम इस्तेमाल करते हैं, साथ लेकर चलते हैं। पिछले दिनों हमने कानपुर देहात में ग्राम पिलखिनी, ग्राम नरायणपुर, ग्राम चौकी, ग्राम आलमचन्द्रपुर, ग्राम विवाईन में व ग्राम रामसारी, घाटमपुर में घरों में चोरियाँ की हैं। इसके अलावा भी कई चोरियाँ की है। तीनों अभियुक्तों की मौके पर जामा तलाशी ली गयी तो इनके कब्जे से भिन्न-भिन्न चोरियों से संबंधित कुल 1,18,200/-रुपये नगद, सोने व चांदी के आभूषण (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये), 01 मोटरसाइकिल (जो ग्राम विवाईन से चोरी की गयी थी), अवैध असलहा-कारतूस व चोरी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण बरामद हुए।

अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने के संबंध में थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 222/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी-
अभियुक्त चांदबाबू उपरोक्त से बरामदगी-
1. 01अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2. कुल ₹ 39,300/- नगद (जिसमें ₹ 21,200/- ग्राम चौकी की चोरी से व ₹12,000/- ग्राम आलमचन्द्रपुर की चोरी से एवं ₹ 5,100/- ग्राम पिलखिनी की चोरी से तथा ₹ 1,000/- ग्राम विवाईन की चोरी से संबंधित है)
3. 01 सफेद पर्स जिस पर अवध किशोर गोयल सर्राफ-सराफा बाजार रामलीला ग्राउण्ड पुखरायाँ लिखा है जिसमें (01 हाफ पेटी सफेद धातु वजन करीब 146 ग्राम, 02 जोडी बिछिया सफेद धातु वजन करीब 7.18 ग्राम, 01 बालचोटी सफेद धातु वजन करीब 72 ग्राम, 02 सफेद धातु के सिक्के वजन करीब 20 ग्राम, 01 मंगलसूत्र पीली धातु मय धागा वजन करीब 9 ग्राम, 01 माथे का टीका पीली धातु वजन करीब 9.75 ग्राम, 03 जोडी पायल सफेद धातु वजन करीब 68.45 ग्राम व कंगन के दो टुकडे पीली धातु वजन करीब 10 ग्राम)। जिसमें 02 जोडी पायल ग्राम रामसारी थाना घाटमपुर की चोरी की व हाफ पेटी तथा 01 माथे का टीका ग्राम आलमचन्द्रपुर की चोरी की एवं 02 जोडी बिछुआ तथा कंगन के टूटे हुये टुकड़े ग्राम चौकी थाना भोगनीपुर की चोरी के व 01 बालचोटी ग्राम विवाईन की चोरी का तथा चांदी के सिक्के नरायनपुरवा की चोरी के तथा मंगलसूत्र व 01 जोडी पायल ग्राम पिलखनी थाना भोगनीपुर की चोरी के हैं।
4. 01मोबाइल TMB रंग काला IMEI NO- 351487336293767

अभियुक्त उमर उपरोक्त से बरामदगी-
1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2. एक नीले रंग का थैला जिस पर प्रीमियम राजश्री पान मसाला लिखा हुआ है, जिसमें 01 नीले रंग का प्लास, 01 लोहे की सब्बल जिसकी लम्बाई तीन बालिस्त व 01 लोहा काटने वाली आरी/ब्लेड
3. कुल 16500/- रुपये (जिसमें 2,000/- रुपये ग्राम रामसारी घाटमपुर की चोरी से, 3500 रुपये आलमचन्द्रपुर की चोरी से व 10,000/-रुपये ग्राम चौकी की चोरी से व 1,000/-रुपये विवाईन की चोरी से संबंधित हैं)
4. एक ब्राउन कलर का पर्स जिसमें (बच्चे की दो हाय एक पीली धातु व एक सफेद धातु की, दो अंगूठी पीली धातु की, तीन जोडी तोडिया सफेद धातु की, एक जोडी झुमकी पीली धातु बरामद, जिसमें दो अंगूठी पीली धातु व बच्चे की दो हाय एक पीली धातु व एक सफेद धातु ग्राम आलमचन्द्रपुर की चोरी से व एक जोडी पायल ग्राम चौकी की चोरी से व एक जोडी पायल ग्राम विवाईन की चोरी से व एक जोडी झुमकी पीली धातु ग्राम नरायनपुरवा की चोरी से तथा एक जोडी पायल सफेद धातु ग्राम पिलखनी की चोरी से संबंधित हैं)
5. 01 कीपैड नोकिया मोबाइल रंग स्लेटी जिसका IMEI NO – 3550137363587 है।

अभियुक्त अरवाज उर्फ राजा उपरोक्त से बरामदगी-
1. कुल 13500/- रुपये (जिसमें 9,500/- रुपये ग्राम चौकी की चोरी से, 1,000 रुपये विवाईन की चोरी से व 3,000/-रुपये ग्राम आलमचन्द्रपुर की चोरी से संबंधित है)
2. एक लाल रंग का पर्स जिसकी चेन खराब है (जिसमें तीन जोडी तोडिया सफेद धातु की, चार जोडी बिछिया सफेद धातु, एक नाक की वेसर पीली धातु, एक जोडी हथफूल सफेद धातु, दो चांदी के सिक्के, नाक की लोंग पीली धातु बरामद, जिसमें दो सिक्के चांदी के घाटमपुर की चोरी से, दो जोडी तोडिया व चार जोडी बिछुआ सफेद धातु ग्राम आलमचन्द्रपुर की चोरी से, एक नाक की वेसर पीली धातु ग्राम चौकी भोगनीपुर की चोरी से, एक हथफूल सफेद धातु ग्राम विवाईन की चोरी से, एक जोडी तोडिया सफेद धातु ग्राम नरायनपुरवा की चोरी से, एक नाक की लोंग पीली धातु)
3. 01 मोटरसाइकिल जिसकी पीछे की नम्बर प्लेट मुड़ी हुयी है जिसका नम्बर UP77R0432 चेसिस नम्बर MBLHA10BJFHB80431 व इंजन नम्बर – HA10ETFHB10753 है जो गुड्डन देवी पत्नी/पुत्री मुस्ताक निवासिनी करसा थाना गजनेर कानपुर देहात के नाम पंजीकृत है, जो थाना अकबरपुर के मु0अ0सं 0265/2026 धारा 305 बीएनएस में चोरी से संबंधित है।

इस प्रकार कुल बरामदगी का विवरण संक्षिप्त में इसप्रकार है-
1. चोरी किये गये मंगलसूत्र, झुमके, पाजेब, अंगूठी आदि सोने व चांदी के जेवरात (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये )
2. चोरी के कुल 1,18,200/-रुपये नगद
3. चोरी की 01 मोटर साइकिल पैशन प्रो ब्लैक कलर नं0-UP77R0432 (कीमत करीब 60000/-रुपये)
4. 02 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. चोरी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण 01 लोहे का सब्बल, 01 लोहे का प्लास व 01 आरी/ब्लेड

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का नाम व पता-
1. चांदबाबू पुत्र सरवर निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष
2. उमर पुत्र अल्लारक्खू निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष
3. अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार निवासी निबियाखेडा थाना सजेंती जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष
अभियुक्त चांदबाबू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 62/2011 धारा 379 भादवि0 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
2. मु0अ0सं0 578/2022 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
3. मु0अ0सं0 108/2022 धारा 380/411/413/457 भादवि0 थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात
4. मु0अ0सं0 211/2022 धारा 380/411/413/457 भादवि0 थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात
5. मु0अ0सं0 224/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात
6. मु0अ0सं0 227/2022 धारा 379/41/411/413/414 भादवि0 थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात
7. मु0अ0सं0 59/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात
8. मु0अ0सं0 291/2024 धारा 380/411 भादवि0 थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
9. मु0अ0सं0 298/2024 धारा 380/411 भादवि0 थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
10. मु0अ0सं0 301/2024 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
11. मु0अ0सं0 323/2025 धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
12. मु0अ0सं0 206/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
13. मु0अ0सं0 208/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
14. मु0अ0सं0 185/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
15. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
16. मु0अ0सं0 266/2026 धारा 305 बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
17. मु0अ0सं0 274/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस थाना घाटमपुर, दक्षिणी कमिश्नरेट जनपद कानपुर नगर
18. मु0अ0सं0 222/2026 धारा धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात

अभियुक्त उमर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-206/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
2. मु0अ0सं0 208/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
3. मु0अ0सं0-185/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
4. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
5. मु0अ0सं0 266/2026 धारा 305 बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
6. मु0अ0सं0 274/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस थाना घाटमपुर, दक्षिणी कमिश्नरेट जनपद कानपुर नगर
7. मु0अ0सं0 222/2026 धारा धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात

अभियुक्त अरवाज उर्फ राजा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 206/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
2. मु0अ0सं0 208/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
3. मु0अ0सं0 185/2026 धारा 305(a) बीएनएस थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
4. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
5. मु0अ0सं0 266/2026 धारा 305 बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
6. मु0अ0सं0 274/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस थाना घाटमपुर, दक्षिणी कमिश्नरेट जनपद कानपुर नगर
7. मु0अ0सं0 222/2026 धारा धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर, अकबरपुर व एसओजी पुलिस टीम –
1. उ0नि0 श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी पुखरायाँ थाना भोगनीपुर
2. उ0नि0 श्री अतेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर
3. उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार रंजन थाना भोगनीपुर
4. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह थाना अकबरपुर
5. उ0नि0 श्री रामकिशन वर्मा थाना अकबरपुर
6. हे0का0 गजेन्द्र प्रताप थाना भोगनीपुर
7. हे0का0 448 सुधीर कुमार थाना अकबरपुर
8. का0 अमित कुमार थाना भोगनीपुर
9. का0 संतोष कुमार थाना भोगनीपुर
10. का0 शिवम शाक्य थाना भोगनीपुर
11. का0 कुलदीप समाधिया थाना भोगनीपुर
12. का0 यतेन्द्र कुमार थाना भोगनीपुर
13. का0 188 अतेन्द्र कुमार थाना अकबरपुर
14. एसओजी टीम

About sach-editor

Check Also

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जनपद कानपुर देहात में संचालित ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि ‘नशे से दूर रहें, खुशहाल जीवन चुनें, स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत’ का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने का आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *