Breaking News

डीएम ने पत्रकारों को स्व गणना के संबंध में दी विस्तृत जानकारी मौके पर ही पत्रकारों की कराई स्वगणना, लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने का किया आवाहन 7 से 21 मई 2026 तक देश में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना औरैया। जिलाधिकारी औरैया बृजेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट मानस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डिजिटल स्व गणना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मौके पर ही मौजूद पत्रकारों की स्व गणना भी कराई।

डीएम ने पत्रकारों को स्व गणना के संबंध में दी विस्तृत जानकारी

मौके पर ही पत्रकारों की कराई स्वगणना, लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने का किया आवाहन

7 से 21 मई 2026 तक देश में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना

औरैया। जिलाधिकारी औरैया बृजेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट मानस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डिजिटल स्व गणना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मौके पर ही मौजूद पत्रकारों की स्व गणना भी कराई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना कराई जा रही है जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान गणना एवं सूचीकरण के पहले दिनांक 07 मई से 21 मई 2026 के मध्य आमजन को स्व-गणना करने का विकल्प दिया गया है। .उन्होंने बताया कि डिजिटल स्वगणना को लेकर उनके द्वारा जिले भर में टीमें में गठित कर दी गई है और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों से समन्वय कर स्वगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्व-गणना एवं जनगणना के संबंध में आमजन को जागरूक करने की भी पत्रकारों से अपील की। उन्होंने बताया है कि इस स्वगणना के कार्य महिला समूहों, बैंक सखी,लखपति दीदी, रोजगार सेवक आदि का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्वगणना की सूचना गूगल सीट पर विभागवार प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों में संबंधित ग्राम पंचायत के लोगों की स्वगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मकान गणना होगी वहीं गणना के लिए घर आने वाले कर्मचारियों को अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट नंबर आदि कोई भी अभिलेख दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वगणना के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरुक कर देश के जनगणना के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल करने में अपना अहम योगदान दें। जिलाधिकारी ने पत्रकार वार्ता में मौजूद सभी पत्रकारों की मौके पर ही स्वगणना कराई। इस मौके पर जिला जनगणना अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (वि0 /रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *