Breaking News

दिल्ली में मारी रेड पुलिस ने बताया कि आरोपी बिमल पहाड़ी निवासी पोखरा नेपाल

गुरुग्राम में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब 7 विदेशी समेत 8 गिरफ्तार, 1 करोड़ का माल जब्त
गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है
पुलिस ने 7 विदेशी नागरिकों सहित कुल 8 आरोपियों को 1 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है

दिल्ली में मारी रेड

पुलिस ने बताया कि आरोपी बिमल पहाड़ी निवासी पोखरा नेपाल को 16 जून को सेक्टर-39, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से मादक पदार्थ खरीदता था पुलिस ने दिल्ली में रेड करके 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जिनमें से 6 नाइजीरियन नागरिक हैं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 60 ग्राम सुल्फा, 904 ग्राम कोकीन, 2 किलो 0.34 ग्राम कच्चा कोकीन पदार्थ, 3 इलेक्ट्रॉनिक्स स्केल्स, 42 मोबाइल फोन, 8 पैकिंग पैकेट, 6 बंडल सेल टेप, नाइजीरियन नागरिक पासपोर्ट और 7 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की है

आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने से पता चला कि आरोपी उगोचुकमवी जॉन उर्फ ​​डेविड पर अवैध मादक पदार्थ बेचने के एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दिल्ली में दर्ज है
जबकि आरोपी हेनरी ओनुचुकु पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला हिमाचल प्रदेश में दर्ज है

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *