Breaking News

औरैया किसान के ट्यूबवेल की लाइन के तार हुए चोरी एसडीओ के आदेश के बाद

औरैया

किसान के ट्यूबवेल की लाइन के तार हुए चोरी एसडीओ के आदेश के बाद भी जेई ने नहीं कराई ठीक

लाइन ठीक कराने के एवज में दलाल द्वारा जेई को 10000 रुपए देने की हुई मांग

पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की लगाई गुहार

बिधूना,औरैया

पुर्वावर निवासी एक किसान ने निजी नलकूप की विद्युत लाइन के तार चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने के बाद संबंधित उपखंड अधिकारी विद्युत से शिकायत की गई जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा जेई से लाइन दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया किंतु इसके बावजूद संबंधित जेई द्वारा एक दलाल के माध्यम से 10000 रुपए की मांग की गयी, जिसकी शिकायत पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से कर संबंधित जेई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम पुर्वा वर निवासी इंद्रजीत पुत्र स्वर्गीय राम औतार ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसने अपनी खेतों की फसलों की सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन लिया है और अपनी समर की बोरिंग करवा कर समर डाली है तभी उसके ही गांव के कुछ नामजद लोगों द्वारा रात्रि में बिजली की लाइन काटकर तार चोरी कर लिए गए और इसकी जानकारी होने पर उसके द्वारा इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी विद्युत बिधूना से की गई जिस पर एसडीओ द्वारा संबंधित अवर अभियंता विद्युत अछल्दा को दिनांक 31 5.2025 को लाइन सही करने का आदेश दिया गया था किंतु संबंधित अवर अभियंता द्वारा प्रार्थी के पास एक दलाल को लगा दिया गया और दलाल के माध्यम से 10000 रुपए की मांग की गई और कहा कि यदि रुपए नहीं आए तो धान की पौध भी नहीं डाल पाओगे प्रार्थी ने रुपए देने में असमर्थता जताई जिसके चलते आज तक लाइन दुरुस्त नहीं की गई और ना ही चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है बल्कि उसे पता चला है कि संबंधित चोरों की उक्त अभियंता से बात भी होती है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से जल्द मामले की जांच कराकर संबंधित जेई के विरुद्ध करवाई किए जाने और जल्द लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि उसकी फसलों की सिंचाई व खेतों की पलेवा हो सके। पीड़ित किसान की शिकायत पर जिलाधिकारी में जल्द मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। इस संबंध में संबंधित अवर अभियंता से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन अवर अभियंता द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *