Breaking News

औरैया-हाय-हाय नगर पालिका तेरी यही कहानी जनता के दिल में है दर्द आंखों में है पानी

हाय-हाय नगर पालिका तेरी यही कहानी जनता के दिल में है दर्द आंखों में है पानी

खून के आंसू बहाने को मजबूर हैं मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी के वाशिंदे

 

 

औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी में पिछले तीन दिन से सुबह-शाम की पेयजल सप्लाई बंद होने से बुरी तरह कराह उठा जनमानस सुबह- शाम की पेयजल आपूर्ति ठप होने से बूंद-बूंद पानी के लिए मोहल्लावासी बुरी तरह से हो रहे हैं परेशान। पेयजल की बात तो छोड़िए शौच क्रिया के लिए भी नहीं मिल रहा पानी। नगर पालिका परिषद कुंभकरणी नींद में सोकर मूकदर्शक व तमाशाई बना हुआ है, जिसको लेकर लोगों में नगर पालिका के प्रति आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। अघोषित पेयजल सप्लाई बंद होने से आमजन तीन दिनों से बुरी तरह से मुसीबत का सामना कर रहे हैं। लोग अपना दुःख-दर्द बया करते हुए कहते हैं कि है कि हाय-हाय नगर पालिका तेरी यही कहानी दिल में है दर्द आंखों में पानी। पेयजल की किल्लत के चलते लोग घड़ियाल आंसू बहा रहे हैं, साथ ही नगर पालिका परिषद को कोश रहे हैं।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी में पिछले तीन दिन से सुबह-शाम की पेयजल सप्लाई पूरी तरह से बंद चल रही है। मोहल्लावासी जहां एक और पेयजल के लिए बेहद परेशान है। हालत यह है कि शौचक्रिया के बाद आवदस्त के लिए पानी नहीं है। लोग स्नान भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर पालिका परिषद को कोसना उनकी मजबूरी बन गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पालिका परिषद को जनता जनार्दन की समस्याओं से अब कोई सरोकार नहीं रह गया है। चुनाव के समय जो घड़ियाली आंसू बहा रहे थे, वह अब जनता के दु:ख-दर्द को भूल चुके हैं। उन्हें जनता के दुःख-दर्द से कोई सरोकार नहीं रह गया है। वही कहावत सिद्ध हुई कि हमारी घानी से तेल निकले फिर बैल को नाहर खा जाए तो कोई चिंता नहीं। मोहाल के वाशिंदों नर्वदा प्रसाद सक्सेना, नीरज चतुर्वेदी, पिंकू वर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, राज नारायण शर्मा, भगवती प्रसाद वर्मा, आशीष कुमार, संतोष दुबे, आदित्य शुक्ला, मूंगा लाल दोहरे, अभिषेक दोहरे, सुरेश राठौड़, रानी प्रजापति, गीता देवी, मंजू देवी, मुकेश कुमार के अलावा दर्जनों मोहाल के बाशिंदों ने पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से नगर पालिका परिषद के प्रति अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि पेयजल संकट से वह बुरी तरह से परेशान हैं। आगे कहा कि नगर पालिका के जिम्मेदारों को यदि तीन दिन पानी नहीं मिले तो वह क्या करेंगे। पेयजल संकट के चलते मोहालवासी किंकर्तव्य विमूढ़ हो गये हैं। मोहालवासी कहते हैं कि जब नगर पालिका आम जनता को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कर सकता है तो और उम्मीद करना बेमानी साबित होगा। देखना है कि नगर पालिका कुंभकरणी नींद से कब जागेगी, और लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान देगी, यह भविष्य के गर्त में है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *