Breaking News

कानपुर देहात-किसान अपनी समस्याओं को दर्ज कराकर निर्धारित समयावधि में पाये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

कानपुर देहात

किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 7068185751

किसान अपनी समस्याओं को दर्ज कराकर निर्धारित समयावधि में पाये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में किसानों की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 7068185751 जारी किया गया है, जिस पर खेती किसानी, पानी, सहित अन्य प्रकार की समस्या यथा – हैण्डपम्प, जलनिगम, सफाई कार्य, गौशालाओं व निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, सिंचाई, बिजली, बीज, खाद विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण हेतु अपनी शिकायत/ समस्या को दर्ज करा सकते है, प्राप्त समस्याओं/शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण किया जायेगा, समस्या के निस्तारण के उपरान्त फीड बैक के माध्यम से शिकायतकर्ता से समस्या के निदान के सम्बन्ध में जानकारी भी ली जायेगी। इसके साथ ही विकास भवन के मुख्य गेट पर जन शिकायत कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता से शिकायत प्राप्त कर रसीद प्रदान की जाती है एवं समयान्तर्गत समस्या का निवारण किया जाता है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *