Breaking News

कानपुर देहात-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी करके खाद्य पदार्थों के संकलित किए नमूने

कानपुर देहात

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी करके खाद्य पदार्थों के संकलित किए नमूने

सभी संग्रहित नमूनो को जांच के लिए भेजा गया है प्रयोगशाला

कानपुर देहात

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देश के क्रम में ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों के प्रसार के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देशन के अनुक्रम मेंजनपद कानपुर देहात में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में कार्यवाही करते हुये खाद्य पदार्थों के तीन नमूने संग्रहीत किये गए हैं,,,,
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बिहारी ने आगू कमालपुर, अबकरपुर से खाद्य कारोबारकर्ता लवकुश राजपूत से खाद्य पदार्थ धनिया साबुत व जीरा का नमूना तथा -विसायकपुर से खाद्य कारोबारकर्ता मयंक से खाद्य पदार्थ आइसक्रीम तथा रायपुर से प्रतिष्ठान मे० स्वाती आइस इण्डस्ट्री से खाद्य पदार्थ पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर का नमूना संग्रहीतकिए गए हैं एवं
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र के द्वारा स्थान भोगनीपुर से खाद्य कारोबारकर्ता आकाश से खाद्य पदार्थ-पेडा का नमूना संग्रहीतकिया गया है तथा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र नाथ के द्वारा स्थान सिकन्दरा से खाद्य कारोबारकर्ता नूर आलम से खाद्य पदार्थ-दही का नमूना संग्रहीत किया गया है सभी संग्रहित नमूनो को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है
सहायक आयुक्त आद्य- ।। के द्वारा बताया गया कि उक्त नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है, जांच परिणाम प्राप्त होने के उपरान्त विधिक कार्यवाही की संस्तुति की जायेगी।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *