Breaking News

कानपुर देहात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला

कानपुर देहात

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का चारपाई पर पड़ा मिला शव

मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची भोगे पर पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा
4 वर्ष पहले हो चुकी है उपरोक्त महिला के पति की मृत्यु, खबर लिखे जाने तक पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
कानपुर देहात

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गुरगांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मृत्यु हो गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…
प्राप्त जानकारी के आधार पर बरौर थाना क्षेत्र मकरंदापुर गांव के निवासी समर की 40 वर्षीय बहन कालिंद्री पत्नी स्वर्गीय राजेश कुमार उर्फ कल्लू भोगनीपुर क्षेत्र के गुरगांव में अकेले रहती थी गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के अंदर कालिंद्री का शव चारपाई में पड़ा हुआ मिला ,,, सुबह जब उपरोक्त महिला के पुत्र सागर ने मां को आवाज देकर बुलाया तो उपरोक्त महिला कुछ नहीं बोली तब सागर ने मौके पर जाकर देखा तो वह अमृत अवस्था में पड़ी मिली इसके बाद सागर ने उपरोक्त मामले की सूचना अपने मामा को दी तत्पश्चात सागर के मामा ने उपरोक्त घटना की सूचना भोगनीपुर पुलिस को दी घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने घटना स्थल की काफी बारीकी से जांच शुरू की तत्पश्चात पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है… जबकि कालिंद्री के भाई सुमेर ने बताया है की बहन वही राजेश उर्फ कल्लू की अब से करीब 4 वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी वहीं पर मृतक महिला का पुत्र सागर और बेटी गौरी उसके घर पर रहकर के अपनी पढ़ाई करते हैं होली पर सागर अपनी मां के घर आया था उपरोक्त घटना के संबंध में कोतवाल भोगनीपुर अंजन कुमार ने बताया है कि फौती सूचना के आधार पर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एवं उपरोक्त मामले की तहरीर मिलने के बाद उक्त मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *