Breaking News

कानपुर देहात में हद हो गई

कानपुर देहात में हद हो गई अधिकारी कर्मचारियों के आवासीय कैम्पस के आस-पास बिकते मिले एक्सपायरी खाद्य पदार्थ, हुई कार्रवाई खाद्य विभाग के निरीक्षण में बालाजी किराना स्टोर पर एक्सपायरी खाद्य पदार्थो का मिला जखीरा खाद्य लाइसेंस रद्द और भी होगी अग्रिम कार्रवाई हद हो गई साहब माती मुख्यालय और अधिकारियों कर्मचारियों के आवासीय कैम्पस के आसपास संचालित खानपान की दुकानों में भी बिकता मिला एक्सपायरी खाद्य पदार्थ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा होली पर्व के दौरान मिलावट को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय द्वारा पूल्ड हाउस एवं राजस्व कॉलोनी के समीप संचालित बाला जी किराना स्टोर पर छापेमारी के दौरान दर्जनों खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के मिले यही नहीं मौके पर मौजूद कोल्ड ड्रिंक पानी की बोतल भी एक्सपायरी मिली जहां खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बिहारी द्वारा नमूना संकलित करते हुए लगभग 15000 के एक्सपायरी खाद्य पदार्थ नष्ट करते हुए बालाजी किराना स्टोर का संचालन सुरेंद्र सिंह के नाम था जो खाद्य लाइसेंस को भी तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। सबसे अहम बात तो यह है कि माती मुख्यालय पर क्षेत्र में खाद्य पदार्थ का विक्रय करने वाले किराना व खाद्य विक्रेताओं की ऐसी बड़ी लापरवाही लोगों को स्वास्थ्य के मामले में सीधे दखल दे रही है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *