Breaking News

औरैया-जर्मनी इजराइल व जापान में दिया जाएगा नौकरी का मौका-सेवायोजन अधिकारी

जर्मनी इजराइल व जापान में दिया जाएगा नौकरी का मौका-सेवायोजन अधिकारी  गुरुवार को जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग युवाओं को जर्मनी, इजरायल और जापान में नौकरी का मौका दिया जा रहा है। चयनित को प्रतिमाह 1.16 से 2.29 लाख रुपए तक वेतन मिलेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विदेश में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को सेवायोजन निदेशालय की ओर से संचालित पोर्टल पर आवेदन करना होगा। एनएसडीसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी की ओर से केयर टेकर, नर्सिंग असिस्टेंट एवं पेशेंट केयर पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसमें कार्य करने के लिए युवाओं को बीएससी (नर्सिंग), डिप्लोमा जीएनएम एएनएम आदि शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। जर्मनी में नर्सिंग आसिस्टेंट के 250 पदों के लिए 2.29 लाख का वेतन मिलेगा। आवेदक की उम्र 24 से 40 वर्ष की बीच होनी चाहिए। इस क्षेत्र में काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए। जापान में केयर टेकर 50 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं। आवेदक को 1.16 लाख का मासिक वेतन मिलेगा। आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही इस क्षेत्र में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव अनिवार्य है। वहीं इजरायल में पेशेंट केयर पद के लिए 5000 नौकरियां है। इसमें 25 से 45 साल के युवक आवेदन कर सकते हैं। एक साल का अनुभव जरूरी है। 4.31 लाख रुपये वेतन मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी औरैया के अनुसार आवेदक के पास तीन साल की वैधता का पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *