✍️रात के अंधेरे में स्थानीय पुलिस के सह पर सुरु हुआ बालू के अवैध खनन का काला कारोबार
चित्रकूट :- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही भू-माफियाओं और अवैध खनन पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर स्थानीय पुलिस और खनन माफियाओं की साठगांठ इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। ताजा मामला चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में बालू, ( रेत ) का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी हो गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की सरपरस्ती और शह पर बालू का अवैध कारोबार पैर पसार रहा है। दिन ढलते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और रात भर नदियों व प्रतिबंधित क्षेत्रों से बालू का अवैध उठान और परिवहन किया जाता है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
रात-दिन दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टरों और ट्रकों की वजह से न सिर्फ ग्रामीण सड़कों की हालत जर्जर हो रही है, बल्कि क्षेत्र में हादसे का खतरा भी लगातार बना रहता है
Sach Ke Karib
