Breaking News- कानपुर देहात के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 अगस्त को होगा रैपिड ऑडिट कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जनपद के सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं संविलियन विद्यालयों में 14 अगस्त 2026 को रैपिड ऑडिट कराकर विद्यालय परिसरों को पूर्णतः स्वच्छ एवं व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- बिना रायल्टी/बिना वैद्य परिवहन प्रपत्र / ओवरलोडिंग के विरुद्ध संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 31 वाहन निरुद्ध। कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 11.08.2026 की प्रातः 8.00 बजे उपजिलाधिकारी सिकन्दरा, सहायक सम्भागीय अधिकारी , यात्री कर अधिकारी एवं खान अधिकारी कानपुर देहात
- आक्सीजन समय पर न मिलने से मरीज की मौत परिजन उठा रहे सवाल अयोध्या के चर्चित सौ सैय्या कुमारगंज का हैं जहाँ कांपा पूरे (मालिया पांडे) के मरीज हनुमंत तिवारी उम्र लगभग 38 वर्ष को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिन्हें तत्कालीन सौ सैय्या चिकित्सालय कुमारगंज लाया गया
- मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार बेला औरैया। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को बेला थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को याकूबपुर नहर पुल के पास कानपुर रोड से पकड़ा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र मुकुट (19) निवासी कटरा बासार,थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बेला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 76/26 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- जालौन चुर्खी रोड पर स्थित राधे कॉलोनी की आम रास्ता कच्ची है। आम रास्ता कच्चा होने के चलते कॉलोनी के बाशिंदे परेशान हैं। बरसात के मौसम में रास्ते में कींचड होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। नगर क्षेत्र में चुर्खी रोड पर चंदा छाया गेस्ट हाउस के सामने लगभग सात वर्ष पूर्व राधे कॉलोनी का निर्माण किया गया था। कॉलोनी की दूरी मुख्य सड़क मार्ग से तकरीबन 400 मीटर की है। इस सड़क को बनवाने की मांग कॉलोनी में रहने वाले लोग कॉलोनी बनने के बाद से ही कर रहे हैं। कुछ समय पूर्व मुख्य मार्ग से लगभग 150 मीटर सडक का निर्माण हो
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया – शहीद सिपाही मोहित कुमार की माता को जिलाधिकारी ने ₹50 लाख की अनुग्रह आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र सौंपा। सियाचीन में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए मोहित कुमार ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। स्वीकृत धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से शहीद की माता के बैंक खाते में भेजी गई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।
- दिल्ली.सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश केंद्र सरकार और IRDAI बीमा नियामक को निर्देश SC ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के आदेश दिए इंश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं -SC वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना जरूरी- SC इंश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल पेट्रोल पंप पर इंश्योरेंस की जांच की व्यवस्था हो बिना बीमा वाले वाहनों की पहचान हो- SC
- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव : मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात प्रदेश में 4 से 10 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,
Tag Archives: देव समाज स्कूल में नव संवत पर हुआ शाकाहार का प्रचार