Breaking News- इलाहाबाद हाईकोर्ट ⚖️ का ऐतिहासिक फैसला
- एक फोन आया… और तुरंत पहुँच गईं मंत्री प्रतिभा शुक्ला सच के करीब कानपुर देहात गरीब परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, लेकिन संकट की घड़ी में सहारा बनी प्रतिभा शुक्ला…!! कानपुर देहात के ग्राम मिसिरपुर निवासी स्व० शकुंतला देवी जी की फैक्ट्री से कार्य कर घर लौटते समय हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी स्वयं पीड़ित परिवार के बीच पहुँचीं। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने न केवल अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सार्थक प्रयास किया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवार को ₹14,77,000 की आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई।
- 🚨 एक फोन आया… और तुरंत पहुँच गईं मंत्री प्रतिभा शुक्ला! 💔 गरीब परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, लेकिन संकट की घड़ी में सहारा बनी प्रतिभा शुक्ला…!! कानपुर देहात के ग्राम मिसिरपुर निवासी स्व० शकुंतला देवी जी की फैक्ट्री से कार्य कर घर लौटते समय हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी स्वयं पीड़ित परिवार के बीच पहुँचीं। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने न केवल अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सार्थक प्रयास किया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवार को ₹14,77,000 की आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई। जनसेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि दुःख की घड़ी में लोगों के साथ खड़े होने से सिद्ध होती है। यही कारण है कि प्रतिभा शुक्ला जी जनता के दिलों में विशेष स्थान रखती हैं। गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के लिए उनका संघर्ष, संवेदनशीलता और समर्पण उन्हें एक सच्ची जननेता के रूप में स्थापित करता है।
- अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है
- आगरा- ताजनगरी से चौंकाने वाली खबर सामने आई लग्जरी होटल में 41 हजार की ठगी का मामला द ओबरॉय अमर विलास होटल में 4 युवक पहुंचे 7 मई की रात 41,477 का डिनर किया गया बिल चुकाए बिना चारों युवक फरार हो गए सीसीटीवी में भागते हुए चारों की पुष्टि हुई 24 दिन बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया असद खान समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज आरोपी स्विफ्ट कार MP07 CD 5307 से आए थे कार पर 2600 से अधिक चालान लंबित बताए गए कार मालती आदिवासी के नाम पर रजिस्टर्ड है
- जिला स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति/उर्वरक निगरानी समिति की बैठक कानपुर देहात 3 जून 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में मां मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति एवं धरती माता बचाओ अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग से मृदा की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए किसानों को संतुलित एवं वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने
- हमीरपुर सेतु दुर्घटना की जांच के लिए दो उच्चस्तरीय समितियां गठित, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई योगी सरकार ने पहुंचाई मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रभावित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से किया जाएगा आच्छादित हमीरपुर, 1 जून। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु के सेगमेंटल स्पान (P-5 से P-6) गिरने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के तहत जिला प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा दो अलग-अलग उच्चस्तरीय जांच समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों ने घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यापक जांच शुरू कर दी है। इनकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) कर रहे हैं, घटना से संबंधित सभी प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है। समिति के सदस्यों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा भी तकनीकी परीक्षण एवं विशेषज्ञ जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डिजाइन, संरचनात्मक मानकों, निर्माण सामग्री तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन की गहन समीक्षा करेगी और आवश्यकता पड़ने पर निर्माण सामग्री की प्रयोगशाला जांच भी कराई जाएगी।
- जून महीने में 4 IPS, 14 PPS अधिकारी होंगे रिटायर आईपीएस 1. आलोक शर्मा DG 2. राजीव मल्होत्रा IG 3. गिरिजेश कुमार SP, CID 4. देवेंद्र भूषण SP, SSF 2nd BN पीपीएस 1. अशोक वर्मा Addl SP 2. बलराम DSP, भदोही 3. जिलाजीत DSP 4. रेखा बाजपेयी DSP 5. कुशल पाल यादव DSP 6. संत प्रसाद उपाध्याय DSP 7. अरविंद कुमार DSP, खीरी 8. विनोद कुमार DSP, रेलवे 9. सतीश कुमार रावत DSP 10. संजय वर्मा DSP 11. उर्मिला चौधरी DSP 12. सुगंधा उपाध्याय DSP 13. राम निवास यादव DSP 14. जयकरण सिंह DSP
- डीजीपी राजीव कृष्णा की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज एक साल मेरे कार्यकाल का पूरा हुआ है 1 वर्ष में सीएम के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्य किया है पिछले साल हमने 10 प्राथमिकताओं के साथ काम किया है नागरिक केंद्रित प्राथमिकताएं हो इस पर ध्यान दिया गया अपराध अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की गई 7,8 सालों में अपराध में कमी आई है महिला सुरक्षा का जो कार्यक्रम है सीएम की प्राथमिकताओं में से एक है यूपी पुलिस नोडल एजेंसी के रूप में लीड के रहा है प्रदेश में मिशन शक्ति के नाम से परिवर्तन किए गए कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिए गए दहेज घरेलू झगड़े अल्प व्यक्त के लिए अवेयर किया है समाजिक अपराध सामान्यतः पुलिस बहुत इंपैक्ट नहीं डाल सकती है इन सभी चीजों में विशेष कमी दर्ज की गई कार्रवाई करने के बाद फॉलोअप एक्शन लिया जाता है छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजने के बाद भी पीड़िता से संपर्क किया जाता है 6 माह में मिशन में अपराधों के 9.5% से 33 प्रतिशत कमी आई है थाने चौकी पर जवाबदेही तय की गई
- कानपुर देहात | दिनांक : 01 जून 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण