Breaking News- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के
- मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।
- ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध संयुक्त अभियान, 44 वाहनों पर हुई कार्रवाई कानपुर देहात, दिनांक 11 जून 2026। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 11 जून 2026 को जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड संचालित वाहनों की सघन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त कार्यवाही के अंतर्गत परिवहन विभाग, कानपुर देहात द्वारा कुल 44 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालन एवं बंद की कार्रवाई की गई। साथ ही कार्रवाई के दौरान 30 लाख रुपये से अधिक का प्रशमन शुल्क तथा लगभग 2 लाख रुपये का बकाया कर भी जमा कराया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान भोगिनीपुर क्षेत्र में संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों का संचालन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है, बल्कि सड़कों को भी क्षति पहुंचाता है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ⚖️ का ऐतिहासिक फैसला
- एक फोन आया… और तुरंत पहुँच गईं मंत्री प्रतिभा शुक्ला सच के करीब कानपुर देहात गरीब परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, लेकिन संकट की घड़ी में सहारा बनी प्रतिभा शुक्ला…!! कानपुर देहात के ग्राम मिसिरपुर निवासी स्व० शकुंतला देवी जी की फैक्ट्री से कार्य कर घर लौटते समय हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी स्वयं पीड़ित परिवार के बीच पहुँचीं। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने न केवल अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सार्थक प्रयास किया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवार को ₹14,77,000 की आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई।
- 🚨 एक फोन आया… और तुरंत पहुँच गईं मंत्री प्रतिभा शुक्ला! 💔 गरीब परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, लेकिन संकट की घड़ी में सहारा बनी प्रतिभा शुक्ला…!! कानपुर देहात के ग्राम मिसिरपुर निवासी स्व० शकुंतला देवी जी की फैक्ट्री से कार्य कर घर लौटते समय हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी स्वयं पीड़ित परिवार के बीच पहुँचीं। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने न केवल अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सार्थक प्रयास किया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवार को ₹14,77,000 की आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई। जनसेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि दुःख की घड़ी में लोगों के साथ खड़े होने से सिद्ध होती है। यही कारण है कि प्रतिभा शुक्ला जी जनता के दिलों में विशेष स्थान रखती हैं। गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के लिए उनका संघर्ष, संवेदनशीलता और समर्पण उन्हें एक सच्ची जननेता के रूप में स्थापित करता है।
- अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है
- आगरा- ताजनगरी से चौंकाने वाली खबर सामने आई लग्जरी होटल में 41 हजार की ठगी का मामला द ओबरॉय अमर विलास होटल में 4 युवक पहुंचे 7 मई की रात 41,477 का डिनर किया गया बिल चुकाए बिना चारों युवक फरार हो गए सीसीटीवी में भागते हुए चारों की पुष्टि हुई 24 दिन बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया असद खान समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज आरोपी स्विफ्ट कार MP07 CD 5307 से आए थे कार पर 2600 से अधिक चालान लंबित बताए गए कार मालती आदिवासी के नाम पर रजिस्टर्ड है
- जिला स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति/उर्वरक निगरानी समिति की बैठक कानपुर देहात 3 जून 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में मां मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति एवं धरती माता बचाओ अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग से मृदा की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए किसानों को संतुलित एवं वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने
- हमीरपुर सेतु दुर्घटना की जांच के लिए दो उच्चस्तरीय समितियां गठित, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई योगी सरकार ने पहुंचाई मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रभावित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से किया जाएगा आच्छादित हमीरपुर, 1 जून। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु के सेगमेंटल स्पान (P-5 से P-6) गिरने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के तहत जिला प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा दो अलग-अलग उच्चस्तरीय जांच समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों ने घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यापक जांच शुरू कर दी है। इनकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) कर रहे हैं, घटना से संबंधित सभी प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है। समिति के सदस्यों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा भी तकनीकी परीक्षण एवं विशेषज्ञ जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डिजाइन, संरचनात्मक मानकों, निर्माण सामग्री तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन की गहन समीक्षा करेगी और आवश्यकता पड़ने पर निर्माण सामग्री की प्रयोगशाला जांच भी कराई जाएगी।
Tag Archives: विवेकानंद जन शिक्षा समिति द्वारा इंग्लिश मीडियम सीबीएसई पैटर्न पर आधारित