Breaking News

कालपी(जालौन)-सूर्य मन्दिर दर्शन के लिए यमुना मे चलाया जाए स्टीमर

सूर्य मन्दिर दर्शन के लिए यमुना मे चलाया जाए स्टीमर
__________
मनोज पाण्डेय—
कालपी(जालौन)
ऐतिहासिक पौराणिक नगर कालपी में वेद व्यास की जन्म स्थली व्यास टीला से सूर्य मन्दिर तक जल मार्ग तैयार कर स्टीमर चलाया जाए तो सूर्य मन्दिर को देखना सरल हो जाएगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।चूंकि कालपी से सीधा कोई सड़क मार्ग नहीं है जिसके चलते भगवान क्रष्ण के पौत्र साम्ब द्वारा बनवाए गए अदभुद अलौकिक अविस्मरणीय पौराणिक सूर्य मन्दिर उपेक्षित है और देश की एक अनमोल धरोहर लोगों और शासन प्रशासन की नजरों से ओझल है जिसके चलते दुनिया का तीसरा सूर्य मन्दिर अपना वजूद खोता जा रहा है। वन विभाग की अडचन के चलते सड़क नहीं बन पा रही है इसका सबसे उत्तम विकल्प जल मार्ग ही है। स्थानीय ञन प्रतिनिधि को इस पर विचार करना अति आवश्यक है।

उक्त विषय पर पूर्व भाजपा बिधायक डाक्टर अरुण मैहरोत्रा ने बताया कि कालपी में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं यमुना तट पर बसे इस पौराणिक नगर में यमुना तट पर महर्षि वेदव्यास की जन्म भूमि पर दर्शनीय बाल व्यास मन्दिर है इसके अतिरिक्त विश्व के तीन सूर्य मन्दिरों मे सुमार एक सूर्य मन्दिर नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर यमुना किनारे स्थित ग्राम मदरालालपुर में है जहां यदि सड़क मार्ग से जाए तो 35_40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है । यदि जल मार्ग से आने जाने के लिए यमुना में स्टीमर चलाया जाए तो आसानी से पर्यटक वहां जा सकते हैं। व्यास मन्दिर से यदि स्टीमर चलने लगे तो व्यास मन्दिर किलाघाट बाई घाट पीला घाट रेलवे पुल ढोढेश्वर पथिक आश्रम लक्ष्मण दास की मठिया देखते हुए सूर्य मन्दिर को देखना आसान होगा । लोग जल मार्ग के सफर का लुफ्त उठाने के साथ अदभुद सूर्य मन्दिर का अवलोकन कर देश की अद्भुत प्रक्रति और ऐतिहासिक पौराणिक महत्व के नगर की धरोहरों का दीदार कर सकेंगे।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *